Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म

shilpa

मुम्बई |  शेट्टी बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रही हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली थी। इसके बावजूद अभिनेत्री की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस साल वह कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो अब शिल्पा के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। उन्होंने विद्या बालन, नुसरत भरूचा और शेफाली शाह के बाद विक्रम मल्होत्रा की अगली फिल्म को साइन कर लिया है।
रिपोर्ट की मानें तो विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद अभिनेत्री शिल्पा भी विक्रम की आगामी फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। बताया जा रहा है कि शिल्पा ने इस फिल्म को साइन कर लिया है। इस फिल्म में वह एक मजबूत इरादों वाली महिला का किरदार निभाते हुए दिखने वाली हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें उनके साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। अभी फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए एक डेब्यूटेंट फिल्म मेकर के रूप में सोनल जोशी को शामिल किया गया है। सोनल इससे पहले धूम 3, तमाशा, जब हैरी मेट सेजल और नेटफ्लिक्स की सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। वह अबुदंतिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करेंगी। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल निर्धारित किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि विक्रम के पास एक दिलचस्प कहानी थी, जिसे उन्होंने साल की शुरुआत में शिल्पा को सुनाया था। जब शिल्पा ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए अपनी हामी भर दी थी। बताया जा रहा है कि फिल्म में शिल्पा एक चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो वह इसी तरह के मजबूत किरदार की तलाश में थीं। विक्रम महिला नायकों के इर्दगिर्द कहानियां बुनने के लिए जाने जाते हैं।
पहली बार विद्या और शेफाली साथ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती दिखेंगी। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने भी फिल्म साइन कर ली है। इस साल जुलाई से विद्या और शेफाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सुरेश त्रिवेणी संभालेंगे, जिन्होंने विद्या को लेकर फिल्म तुम्हारी सुलु का निर्देशन किया था। फैंस अभी से विद्या, शेफाली, नुसरत और शिल्पा की जुगलबंदी देखने के लिए बेताब हैं।
शिल्पा फिल्म निकम्मा से 13 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सब्बीर खान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी नजर आएंगे। इस फिल्म से सिंगर शिर्ले सेतिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शिल्पा फिल्म हंगामा 2 में भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और राजपाल यादव नजर आएंगे।

Leave A Comment