Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



हमारी प्राथमिकता राज्य में स्माॅल सिटी-स्मार्ट सिटी दोनों की है: रावत

cm-uk

देहरादून में दो स्मार्ट सिटी की कन्सेप्ट के साथ काम किया जाएगा। एक स्मार्ट सिटी शहर के लेफ्ट विंग में भारत सरकार की योजना के तहत विकसित की जाएगी। वहीं दूसरी स्मार्ट सिटी देहरादून के राईट विंग में राज्य सरकार अपने संसाधनो से विकसित करेगी। मंगलवार देर सांय बीजापुर हाउस में स्मार्ट सिटी के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही समय सीमा के तहत सुनिश्चित कर ली जाए। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राज्य में स्माॅल सिटी-स्मार्ट सिटी की है। स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए भारत सरकार की प्राथमिकता सूची में देहरादून का चयन सुनिश्चित हो, इसके लिए नगर निगम के साथ बेहतर तालमेल से काम किया जाए। हम सभी की प्राथमिकता है कि देहरादून स्मार्ट सिटी बन सके। नगर निगम व एमडीडीए का स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) बनाया जाए ताकि नगर निगम को सहायक के तौर पर एमडीडीए का साथ मिल सके। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि योजना इस तरह से बनाई जाए कि देहरादून का एक भाग तो भारत सरकार की योजना के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके वहीं दूसरे भाग में राज्य सरकार अपने संसाधनों से स्मार्ट सिटी विकसित करे। सौंग नदी पर रिस्पना नदी की तर्ज पर रिवर फ्रन्ट व सौंदर्यीकरण का काम किया जाए। जहां-जहां वन विभाग की भूमि को विकसित किए जाने की आवश्यकता होती है, वहां वन विभाग को शामिल किया जाए। वहां फोरेस्ट पार्क विकसित किए जा सकते हैं। मुख्य सचिव अपने स्तर पर भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी के संबंध में कार्यवाही की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें। बैठक में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत, मुख्य सचिव राकेश शर्मा, एमडीडीए के उपाध्यक्ष आर. मीनाक्षी सुंदरम जिलाधिकारी रविनाथ रमन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment