Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामना, इस अवसर पर कही यह बात, जानिए खबर

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड महोत्सव के आयोजन का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें ग्राम सभा स्तर तक लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले 5 व्यक्तियों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किये जाने की योजना बनायी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई ने 21 वर्ष पहले उत्तराखण्ड राज्य बनाया था । इन 21 वर्षों की यात्रा में राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ में अपने सम्बोधन में 2020 से 2030 के दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इसके लिये हम संकल्प व वचनबद्धता के साथ कार्य करते हुए राज्य के रजत जयन्ती के अवसर पर उत्तराखण्ड को आदर्श एवं देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने का हमारा प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य का सर्वांगीण विकास की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं।

देहरादून के एयरपोर्ट का हुआ विस्तार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चार धाम की ऑल वेदर रोड, भारतमाला श्रृंखला के अंतर्गत एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का कार्य हो रहा है। जिससे कि सुगमता और सरलता से आवागमन सुलभ हो सके, इसके साथ ही हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है देहरादून के एयरपोर्ट का भी विस्तार किया गया है। पहले हम सोचते थे कि रेल का पहाड़ में जाना एक सपना है आज मोदी जी के नेतृत्व में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर बहुत तेजी से कार्य चल रहा है, और 2024-25 तक रेल का पहाड़ में जाने का सपना साकार हो जाएगा। 154 किलोमीटर की टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन को भी स्वीकृति मिल गई है, रुड़की देवबंद लाइन की भी स्वीकृति मिल चुकी है, ऋषिकेश डोईवाला रेलवे लाइन की भी स्वीकृति मिल गई है, कुमांऊ क्षेत्र में भी एम्स के सेटेलाइट सेंटर खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जमरानी बांध से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित करने और लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।

हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व : सीएम

देहरादून से टिहरी टनल का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को दिया है उस पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। महत्वकांक्षी परियोजना लखवाड़ व्यासी का भी कार्य अंतिम चरण पर है। बहुत सारे कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुए हैं, उन कामों को धरातल पर उतारने का काम हम कर रहे हैं। हमारी पहली चुनौती है कि हम उन सभी कामों को धरातल पर उतारें और जिन कामों के शिलान्यास हो चुके हैं वे सारे के सारे काम पूरे हों। हमने जो घोषणाएं की हैं वे घोषणाएं पूरी हो, हम एक सशक्त उत्तराखंड उत्तम उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं | मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा नेतृत्व है। हम एक-एक क्षण और पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। पिछले चार माह में राज्य सरकार ने 400 से अधिक फैसले लिए हैं। सभी को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। हमें आपदा का सामना करना पड़ा लेकिन उससे भी हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं। केंद्र सरकार उत्तराखंड को लेकर बहुत ही संवेदनशील है, जो पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी हुई है। राज्य को डबल इंजन का निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है।

गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केंद्र बिंदु है : सीएम धामी

प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षाओं पर हम पूरी तरह से खरे उतरेंगे इसके लिये हम पूरी कोशिश भी कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के पश्चात जो भी जरूरी काम होंगे वह हम करेंगे। गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केंद्र बिंदु है उसको लेकर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय हमने तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए।

Leave A Comment