Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की दी बधाई

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के स्थापना दिवस समारोह में सामिल हुए। मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यूजेवीएनएल को स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने ऊर्जा कर्मियों से प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में सहयोगी बनने तथा जल विद्युत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के समय राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आर्थिकी का आधार माना गया था किन्तु पिछले कुछ सालों में इस दिशा में प्रगति कुछ धीमी रह गई। हम इस दिशा में कैसे तेजी से आगे बढ़ सके, इस दिशा में प्रयास किये जाने होंगे। इस दिशा में इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों का भी सहयोग लिये जाने की बात मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिये किये जाने वाले प्रयासों के लिये हमें हर समय शिक्षार्थी बनना होगा। हमें अपने विभाग व संस्थानों की अच्छाई के साथ प्रगति की दिशा में बाधक बनने वाली समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान देना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति में कहां कमी रह गई इस पर भी चिन्तन की उन्होंने जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीरो पेंडेसी पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिये हर क्षेत्र के लिये सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण तीन मूल मंत्र निर्धारित किये गये हैं। कोई भी फाइल हो इसका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर हो जाना चाहिए। इसका सभी को ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने दायित्वों के निर्वहन में सूर्य को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के विकास का विजन दिया है। प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक हमारा राज्य हर क्षेत्र में विकसित सक्षम व आदर्श राज्य बने इसके लिये भी हम सबको सहायोगी बनाना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खटीमा विद्युत गृह को बेस्ट परफार्मिंग पावर हाउस तथा व्यासी जल विद्युत परियोजना को बेस्ट अंडर कंस्ट्रक्शन परफार्मिंग प्रोजेक्ट का एवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि खटीमा जल विद्युत गृह के लोहिया हेड से उनका नाता रहा है। बचपन में उसी क्षेत्र के स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ऊर्जा कर्मियों से ऊर्जावान बनने की अपेक्षा करते हुए कहा कि जहां अन्य निगम सरकार से मांगते हैं वहीं यूजेवीएनएल सरकार को देने वाला निगम है। उन्होंने निगम को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े सपने देखने की सीख भी दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास दिसम्बर में व्यासी परियोजना का लोकार्पण तथा लखवाड़ परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा कराये जाने का है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवा मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने ऊर्जा को जीवन का भी हिस्सा बताया। प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल ने यूजेवीएनएल के कार्यकलापों की जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री को निगम के लाभांश का 25 करोड़ का चेक भेंट किया। इस अवसर पर अध्यक्षा यूजेवीएनएल राधा रतूड़ी, इलेक्ट्रिसिटी ओम्बड्समैन सुभाष कुमार, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment