Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोला गया, जानिए खबर

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व को सोमवार को पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला,मोतीचूर, रानीपुर, मोहंड और आशारोड़ी के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सभी गेट पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह पहली बार है जब आशारोड़ी गेट से पार्क पर्यटकों के लिए खोला गया है। अब पर्यटक यहां से भी प्रवेश ले सकेंगे। दिलचस्प पहलू यह रहा कि पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक चीला, मोतीचूर, मोहंड व आशारोड़ी गेट पर सफारी करने पहुंचे। टाइगर रिजर्व प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से पर्यटकों को टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही रिजर्व में रहने वाले पक्षियों और वन्यजीवों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। दूसरी ओर राजाजी को पर्यटकों के लिए खोले जाने को लेकर के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले राजाजी टाइगर रिजर्व को एक अक्टूबर को ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। इतना ही नहीं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर राजाजी टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में दो सफारी ट्रैक बनाकर वहां भी पर्यटकों के लिए सफारी शुरू कर दी गई। लेकिन मामला उस समय पेचीदा हो गया, जब टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से पहले पर्यटकों के लिए खोले जाने और क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में सफारी कराए जाने को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) में याचिका दाखिल कर दी। याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीसीए ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को टाइगर रिजर्व को तत्काल बंद करने का आदेश जारी करते हुए निर्धारित तिथि 15 नवंबर से ही पर्यटकों के लिए पार्क के गेट खोले जाने की बात कही। एनटीसीए के निर्देश पर न सिर्फ गेट बंद कर दिए गए, वरन सफारी पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब एनटीसीए की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि फिलहाल टाइगर रिजर्व के पांच गेट पर्यटकों के लिए खोले गए हैं। यहां 49 प्रजातियों के वन्यजीवों के साथ ही 328 प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।

Leave A Comment