Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



व्यापारी की तरक्की, समाज की तरक्कीः मनीष सिसोदिया

 

देहरादून। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने दौरे के पहले दिन देहरादून में देवभूमि बिजनेस डायलॉग  में शिरकत की। एक   कार्यक्रम में पहुंचे मनीष सिसोदिया ने  अलग अलग वर्ग के व्यापारियों से चर्चा की । जिसमें उन्होंने जहां दिल्ली सरकार में आप सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को गिनवाया तो दूसरी तरफ उन्होंने  उत्तराखंड के व्यापारियों की समस्याओं  पर भी सीधे व्यापारी वर्ग से आमने सामने बातचीत की। देवभूमि बिजनेस डायलॉग मीट की शुरूआत में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली में एक आदमी पर  करीब 35 हजार रुपए खर्च होते है। जबकि उत्तराखंड का बजट एक आदमी पर 50 हजार रूपए है। दिल्ली में मनीष जी ने कई महत्वपूर्ण काम किए । उत्तराखंड की दिल्ली से तुलना करे तो, उत्तराखंड का सालाना बजट 58 हजार करोड़ के करीब और आबादी एक करोड़ 15 लाख के करीब है, जबकि दिल्ली का बजट 69 करोड़ है ,वहां की आबादी 2 करोड़ है। दिल्ली में स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, पानी, रोजगार की बेहतर सुविधा मिल रही है। आज इसी  वित्तीय  प्रबंधन की चर्चा के लिए मनीष सिसोदिया जी हमारे बीच हैं। कर्नल कोठियाल के बाद मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री के रूप में सभी  सेवाएं देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम वित्तीय कामों के सरलीकरण की बात करेंगे जिससे कि उत्तराखंड के हालातों को बदला जा सके। उन्होंने कहा कि, व्यापार करने वाला व्यापारी खुद की और प्रदेश की तरक्की में महत्त्वपूर्ण योगदान रखता है। दिल्ली के आर्थिक हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार ने दो सिद्धांतो पर फोकस किया। पहला व्यापारी को ही व्यापार करना चाहिए, दूसरा सरकार को इस ताम झाम में नहीं पड़ना चाहिए।
दिल्ली में रिश्वत मांगते ऐसे 29 अधिकारियों के खिलाफ हमनें एक्शन लिया। हमनें दिल्ली के व्यापारियां की शिकायत को गंभीरता से लिया ।कई अधिकारियों को दोषी होने पर सरकार ने उन्हें आड़े हाथ लिया। ऐसे में व्यापारियों को काफी सहूलियतें मिली। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में व्यापारियों को विश्वास में लेकर टैक्स कम किया, जिससे सभी लोगों पर इसका बोझ कम हुआ और सभी लोग बराबर अपना टैक्स भरने लगे। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली सरकार ने व्यापारियों और अधिकारियों को आमने सामने बैठाने का काम किया ,ताकि दोनों एक दूसरे की समस्याओं से रुबरु हो सकें।  दिल्ली सरकार का बजट इस वजह से बढकर 60 हजार करोड़ हो गया है। व्यापारी सरकार के इस कदम से खुश है। हमने सामान पर साढ़े 12 प्रतिशत का टैक्स घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया। इतिहास गवाह है, टैक्स के संबध में एक अंग्रेजी कहावत है,  लैस द टैक्स मोर द कमप्लाइंस, मोर द टैक्स लैस द कमप्लाइंस। उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां आप सभी का सहयोग लेने आया हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए, आप पार्टी की सरकार बनने पर हर समस्या का समाधान होगा। केजरीवाल जी ने दिल्ली में दलालों की खिड़की बंद करा दी है जिस वजह से अब हमारा रेवेन्यू 30 हजार करोड़ से बढकर 60 हजार करोड़ पहुंच गया है।

Leave A Comment