Breaking News:

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026



सरकार बनते ही उत्तराखंड की जनता को कराएंगे मुफ्त तीर्थ दर्शनः आम आदमी पार्टी

 

देहरादून । सीएम केजरीवाल ने हरिद्वार दौरे पर केजरीवाल की तीसरी गारंटी के तौर पर मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी की घोषणा की थी। जिसके बाद  आप पार्टी के सीएम प्रत्याशी  नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कल हरिद्वार से  मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की विधिवत शुरुआत की और  गंगा पूजा करने वाले पंडित जी को पहला टिकट देकर अपने इस अभियान का आगाज किया । आप की मुफ्त तीर्थ यात्रा गारंटी के आगाज के बाद आज से पूरे प्रदेश में आप कार्यकर्ता हर विधानसभा में जाकर मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज कई लोगों को मुफ्त टिकट वितरण किए। अगले  10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत आप कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के पंजीकरण करेंगे । इस दौरान प्रदेश भर में 1000 से ज्यादा  जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी जिनके माध्यम से लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अरविंद केजरीवाल की तीसरी गांरटी को धरातल पर उतारने के लिए आज सुबह से ही आप कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जगह जगह जाकर आप कार्यकर्ताओं ने इस योजना के तहत कई लोगों को मुफ्त टिकट वितरित किए।  21 नवंबर को अरविंद केजरीवाल हरिद्वार दौरे पर आए थे ,जहां उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनने पर सभी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने का संकल्प लिया है। इस योजना के तहत सभी हिन्दु धर्म के लोगों को अयोध्या जी में राम लला के दर्शन करवाए जाएंगे,मुस्लिम लोगों  को अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों को करतारपुर साहिब के दर्शन करवाए जाएंगे। आज गढ़वाल  मंडल में भी जगह जगह हर विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट बांटे गए।आप कार्यकर्ता लोगों से मिलकर उनकी इच्छानुसार उनको मुफ्त, उनके तीर्थ स्थल के टिकट बांटे गए। इस दौरान कई जगहों पर आप कार्यकर्ता मंदिरों में पहुंचे और वहां के पुजारियों को टिकट वितरित किए। इस मुहिम से कई लोग आज जुडकर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। बुजुर्गों को इस योजना से काफी उम्मीदें हैं और सभी अरविंद केजरीवाल की इस गांरटी से काफी खुश भी हैं कि उन्हें  अपने तीर्थ स्थल के दर्शन अब आप की सरकार आने पर मुफ्त में किया जाएगा। आज गढवाल मंडल में भी जगह जगह हर विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा टिकट बांटे गए। आप कार्यकर्ता लोगों से मिलकर उनकी इच्छानुसार उनको मुफ्त ,उनके तीर्थ स्थल के टिकट बांटे गए। पौडी में लक्ष्मी नारायण मंदिर,श्रीनगर में धारी देवी मंदिर, देवप्रयाग ,चौबट्टाखाल में मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर,देहरादून कैंट में वैष्णो देवी मंदिर,डोईवाला में गुरुद्वारा धर्मपुर,राजपुर,रायपुर में काली मंदिर,मसूरी समेत अन्य कई इलाकों में कई जगह मुफ्त तीर्थ यात्रा के फ्री टिकट वितरित किए गए।

Leave A Comment