Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



जसपुर : सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उधमसिंहनगर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित मंडी परिसर पहुँचकर 1650.66 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 61.43 लाख रुपए लागत की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 1589.23 लाख रुपये लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें नगर पंचायत महुआडाबरा में 19.85 लाख रुपये की लागत के मानसरोवर झील निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत के वार्ड नम्बर 2 व 5 के निर्माण कार्य, 6.58 लाख रुपये लागत से शहीद स्थल पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 169.82 लाख रुपए लागत की गणेशपुर-केशपुरी ग्राम समूह पेयजल योजना, 199.40 लाख रुपये लागत की तलाबपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 444.67 लाख रूपये लागत की राजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 445.18 लाख रूपये लागत की नारायणपुर ग्राम समूह पेयजल योजना, 49.20 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर की ग्राम पंचायत गढ़ीहुसैन में हाईवे से टयुबवैल व नहर की पुलिया से होते हुए टांडा प्रभावपुर लिंक मार्ग की ओर सी.सी.मार्ग का निर्माण, 49.20 लाख की लागत के ग्राम पंचायत कलियावाला में ग्राम कल्याणपुर से नहर होते हुए कलियावाला तक सी.सी.मार्ग का निर्माण, 30 लाख की लागत से नगर क्षेत्र जसपुर के नत्था सिंह मोहल्ला (अनुसूचित जाति) में बारात घर का निर्माण, 30 लाख की लागत से विकास खण्ड जसपुर के ग्राम श्यामनगर में बारातघर का निर्माण कार्य, 175.76 लाख की लागत से नेहरू रा.इ.का. महुआडाबरा में 01 पुस्तकालय कक्ष,01 कम्प्यूटर कक्ष,04 ए.सी.आर. कक्ष, एंव 03 प्रयोगशाला (जीव विज्ञान प्रयोगशाला,रसायन विज्ञान प्रयोगशाला एवं भौतिक विज्ञान प्रयोशाला ) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने स्टेडियम बनाने एवं गढ़ीनेगी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि भोगुपुर क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनाने की जो भी प्रक्रिया होगी, उसको मंत्रीमण्डल में लाकर उस प्रकिया को पूरा करेंगें। उन्होंने कहा कि राजनीति से हटकर काम किया है, राजनीति के नजरिये से विकास को नही देखते है। सतत् विकास चलते रहना चाहिए। नेपा की 1000 एकड भूमि पर सिडकुल स्थापना का सरकार प्रयास करेगी जिससे राजस्व, रोजगार के साथ ही व्यापार की प्राप्ति हो सके। उन्होंने जसपुर की एतिहासिक भूमि को नमन करते हुए कहा कि जसपुर किसान बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भी है, आस-पास की रोजगार की बहुत सारी चीजे़ यहॉ से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सितारंगज की चीनी मिल को चलाने का संकल्प लिया था, 29 नवम्बर को सितारगंज चीनी मिल शुरू की है जोकि एतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मजदूरो, उद्योग-धन्धों के साथ ही सरकार भी प्रभावित हुई है। इसके बावजूद भी एक-एक कर, सभी समस्याओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की सहयोगी के रूप में काम कर रही है। गन्ने के मूल्य निर्धारण हेतु यूपी का अध्ययन करते हुए गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 355 तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रूपये निर्धारित किया है, जोकि 29.50 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की है। भाड़ा 11 से घटा कर 9.50 रूपये किया है। किसाना भाईयों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, उसके लिए लगातार काम करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि किसान भाईयों का जीवन स्तर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में 9.50 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश से विशेष लगाव है। सड़कों के क्षेत्र मे तेजी से काम हो रहा है। जसपुर, जाने वाली विभिन्न सड़कों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अफजलगढ़ से नजीबाबाद को सीधे सड़क निकलने वाली है, सड़क स्वीकृत है, शीघ्र ही प्रधानमंत्री जी शिलांयास करने वाले हैं। एम्स की दूसरी शाखा उधम सिंह नगर में खुलने जा रही है।उन्होंने कहा कि 3.50 लाख से ज्यादा लोगो ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ अभी तक उठाया है। यह विश्व की सबसे बड़ी स्कीम है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि जिन चिन्ह्ति अस्पतालों में योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है या किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। योजना के क्रियान्वयन में कोताही नहीं होनी चाहिए, जो भी उत्तरदायी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने वालों के साथ सहयोगी एवं साझेदार के रूप में कार्य कर रहे हैं। खेल नीति लाये हैं, जिनके अन्दर प्रतिभा, योग्यता, रूचि है उन्हें किसी की ओर हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा, नीति में सरकार ने सभी व्यवस्थाऐं की है। एक-एक पल, एक-एक क्षण प्रदेश की जनता के लिए लगाया जा रहा है। आज देव स्थानम बोर्ड को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार आम जन की सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मंत्र पर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान, हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सायरा बानो, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment