Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका अहम : सीईओ सौजन्या

 

चिन्हित दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट की व्यवस्था

देहरादून | देहरादून के एक स्थानीय होटल में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड एवं सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान एवं मुख्य वक्ता प्रो.डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि मीडिया कार्यशाला का आयोजन आगामी निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 सम्पन्न हो चुका है। शीघ्र ही निर्वाचन आयोग इलैक्टरोल का प्रकाशन करेगा। इस बार 3 लाख 99 हजार से अधिक नवीन पंजीकरण हमें प्राप्त हुए है। इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 80 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्वाचक नामावली में चिन्हित दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्हांने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल की गाइड लाइन का पालन प्रत्येक स्तर पर कराये जाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोरोना के विरूद्ध हथियार मास्क, सैनेटाइजर, हैण्ड ग्लब्स तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि प्रति भी बूथ पर उपलब्ध रहेगी। इस बार पहाड़ों में निःशक्तजनों तथा गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए डोली का प्रयोग भी किया जायेगा। उन्होंने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया को अपने सहयोगी की भूमिका में मिलकर काम करने की भी अपील की। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन में मीडिया की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मीडिया तक सूचनाओं का सही प्रकार से आदान-प्रदान हो, इसके लिए तंत्र विकसित किया जायेगा, ताकि मीडिया को किसी एक प्लेटफार्म से समय पर सूचनाएं मिल सके। कार्यशाला में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मॉस कॉम विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा पेड न्यूज पर प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. गुप्ता ने पेड न्यूज के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के गलत तथ्यों पर आधारित प्रचार से एक सही, ईमानदार लोकतंत्र के लिए आवश्यक उम्मीदवार, धन का प्रलोभन देने वाले उम्मीदवार से पिछड़ सकता है। नोडल अधिकारी मीडिया निर्वाचन नितिन उपाध्याय द्वारा मीडिया मॉनिटरिंग, प्रमाणीकरण एवं कमेटी के कार्यों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। उपाध्याय ने निर्वाचन के समय मीडिया के लिए जारी होने वाली गाइडलाइन एवं विज्ञापनों के प्रसारण से संबंधित जानकारी दी। मीडिया को चुनाव के समय चुनाव आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। उपाध्याय ने मीडिया से भी चुनाव प्रक्रिया में मीडिया से सुझाव भी आमंत्रित किये। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल, विकास गुसाँई, गजेंद्र नेगी, विक्रम श्रीवास्तव ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर उप निदेशक सूचना रवि विजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में मीडिया कॉर्डिनेटर राखी, आकाशवाणी/दूरदर्शन समाचार प्रभारी राघवेश पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave A Comment