Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : आज प्रदेश में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले

 

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 27 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को केवल तीन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में पांच, पौड़ी में तीन और पिथौरागढ़ जिले में दो संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344421 हो गई है। इनमें से 330677 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए एक दिन में एक लाख से ज्यादा डोज लगानी होंगी। अगले 22 दिन में प्रदेश में 22.33 लाख वैक्सीन डोज का लक्ष्य बाकी है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अनुसार प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का प्रतिदिन का लक्ष्य पहली बार एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। अब 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए वर्ष 2021 में गुरुवार से सिर्फ 22 दिन बाकी रह गए हैं। प्रतिदिन का लक्ष्य एक दिसंबर के 90849 से बढ़कर 101517 तक पहुंच गया है। 21 नवंबर को लक्ष्य 82318 और 11 नवंबर को यही लक्ष्य 75014 था। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ गया है। यदि 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करना है तो इसके लिए हर रोज 101517 डोज लगानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार नौ दिसंबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 76.56 लाख लोगों को पहली डोज और 55.69 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49.34 लाख से अधिक है। जबकि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख है। कुल 77.29 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.54 करोड़ डोज दी जानी हैं।

Leave A Comment