Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जरा हटके : आसन झील में 41 प्रजातियों के 4250 प्रवासी परिंदे पहुंचे

 

विकासनगर। देश के पहले रिजर्व आसन वेटलैंड में 41 प्रजातियों के 4250 प्रवासी परिंदे इन दिनों अठखेलियां कर रहे हैं। चकराता वन प्रभाग की ओर से शुक्रवार को प्रवासी परिंदों की स्थानीय स्तर पर गणना की गई। वन प्रभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि दिसंबर के अंत तक परिंदों की संख्या पांच हजार के पार हो जाएगी।
प्रवासी परिंदों की गणना करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले चकराता वन प्रभाग के पक्षी विशेषज्ञ एवं वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि वेटलैंड में परिंदों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वन प्रभाग की ओर से लोकल गणना की गई है। जिसमें 4250 परिंदों की मौजूदगी दर्ज की गई है। बताया कि अधिकांश परिंदे यूरेशिया से आए हैं, साईबेरिया से आने वाले परिंदों की संख्या अधिक है। देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड को दो साल पूर्व रामसर साइट पर स्थान मिला है। उत्तराखंड के पहले रामसर साइट आसन वेटलैंड की अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ गयी है, जिसके चलते अब प्रवासी परिंदों के प्रवास का महत्व और बढ़ गया है। आसन वेटलैंड में अक्तूबर से प्रवासी परिंदे उत्तराखंड के मेहमान बनने शुरू हो गए थे। सबसे पहले रुडी शेलडक यानि सुर्खाब, कामन पोचार्ड, कामन कूट और ग्रे लेग गीज चार प्रजातियों के परिंदों ने आसन वेटलैंड में डेरा डाला था। वर्तमान में आसन वेटलैंड में 41 प्रजातियों में नार्दन शावलर, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन, वूली नेक्टड स्ट्राक, स्पाट बिल्ड डक, कामन कारमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, ोकगफिशर, व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन, कामन मोरहेन, इंडियन कारमोरेंट, रेड नेप्ड आइबीज, काम्ब डक, गेडवाल, कामन टील, स्पाट बिल्ड डक, लिटिल इग्रेट, कामन टील, पाइड ोकगफिशर, रेड शंक, ग्रीन शंक, ब्लैक ोवग्ड स्टिल्ट, रुडी शेलडक, ग्रे लेगगूज, कामन कूट, कामन पोचार्ड, ग्रेट कारमोरेंट, रीवर लैोपग, रेड वेटेल्ड लेोपग, नाइट हेरोन, नार्दन पिनटेल आदि परिंदे प्रवास पर हैं। चकराता वन प्रभाग के रेंजर राजेंद्र प्रसाद हिंगवाण ने बताया कि प्रवासी परिंदों की सुरक्षा के लिए वन कर्मी दिन रात गश्त कर रहे हैं।

Leave A Comment