Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



नई दिल्ली में 9 जनवरी को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन, जानिए खबर

देहरादून। अखिल भारत वर्षीय चौरसिया ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा शताब्दी समारोह के प्रथम चरण में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दिल्ली स्थित दिल्ली-कर्नाटक संघ सभागार, राव तुलाराम मार्ग, मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सम्पन्न होगा। आज यहाँ उक्त जानकारी देते हुए शताब्दी समारोह समिति के संयोजक पं. ओ.पी. वशिष्ठ ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन में ब्राह्मण समाज की वर्तमान समस्याएं व निदान, राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग का गठन, संविधान की धारा 30 की उपधारा 22 के अनुसार संशोधन अथवा समाप्ति राष्ट्रीय ब्राह्मण समन्वय समिति/प्रतिनिधि सभा की स्थापना व श्री परशुराम राष्ट्रीय वेद विद्यायल एवं शास्त्र अनुसंधान संस्थान की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श व प्रस्ताव पारित होंगे।
वशिष्ठ ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित इस महासम्मेलन में प्रपत्र सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों का संबोधन व द्वितीय सत्र में अखिल भारत वर्षीय श्री चौरसिया ब्राह्मण महासभा से सम्बद्ध शाखाओं के एक-एक प्रतिनिधि का सम्बोधन होगा। उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी.शर्मा जी करेंगे। महासम्मेलन का उद्धघाटन अध्यक्ष शोध एवं अनुसंधान विभाग एवं पूर्व कुलपति लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यायल दिल्ली प्रो. राकेश कुमार पांडेय जी करेंगे। प्रातः 10.45 बजे भगवान श्री परशुराम जी का पूजन व 11.00 बजे पूर्वान्ह राष्ट्रीय ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा। महासम्मेलन में ब्राह्मण आर्गेनाईजेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डा. कुलदीप शर्मा (जम्मू), अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पं. तरुण मिश्रा (दिल्ली), राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पं. देवदत्त शर्मा, अखिल भारत ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पं. शरद चन्द्र पांडेय, कश्मीरी पंडित समाज के संयोजक पं रविन्द्र रैना (फरीदाबाद), ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के प्रवक्ता/प्रचार सचिव डॉ. वी.डी. शर्मा (देहरादून, उत्तराखंड), अ.भा.पालीवाल ब्राह्मण महासंघ के सचिव पं. मनोज पालीवाल (जोधपुर), मोहयाल ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन (देहरादून),  द गॉड्स फाउंडेशन के संस्थापक रवि गौंड-एडवोकेट (कानपुर), भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष पं आदिक राम शास्त्री (देहरादून), विश्व ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष पं मांगेराम शर्मा (कर्नाटक), ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष सी.एम. नागराजा,  दी आल इंडिया ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवज्ञ वेणी माधव गोस्वामी, ग्लोबल ब्राह्मण हेल्प डेस्क के संस्थापक अध्यक्ष पं गिरिप्रसाद शर्मा (हैदराबाद) ने आने की अपनी सहमति प्रदान की है। जिनका मार्गदर्शन महासम्मेलन में मिलेगा। शताब्दी समारोह समिति के संयोजक पं. ओ.पी.वशिष्ठ, सुरेश शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष, पं. परमेश्वर प्रसाद कौशिक स्वागताध्यक्ष, पं.डी.डी.शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा, पं. सतीश शर्मा, पं. अटल भारद्वाज, पं. सचिदानंद शर्मा, पं. प्रदीप शर्मा (रंगवाले) व पं. नरेश कुमार शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Comment