Breaking News:

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026

हिंसा से बचें, आत्मा को पहचाने : आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी -

Tuesday, September 1, 2026

तुलास इंटरनेशनल स्कूल ने ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल को 2-1 से एवं इंडियन पब्लिक स्कूल ने द टोंस ब्रिज स्कूल को 3-1 से दी मात -

Tuesday, September 1, 2026

गुरू शिष्य में पात्र-कुपात्र नहीं देखते, ‘सुपात्र’ बना देतेः अनीता भारती -

Monday, August 31, 2026

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत -

Monday, August 31, 2026

परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई महिला हरकी पैड़ी से लापता, अपहरण का आरोप -

Monday, August 31, 2026

पूर्व उप महाधिवक्ता हर्षमणि रतूड़ी ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 25वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Monday, August 31, 2026

कर्तृत्व भाव की भूल छोड़ आत्मा की ओर लौटना ही धर्म की सच्ची साधना : आर्यिका पूर्णमति माताजी -

Monday, August 31, 2026

अपराध : पत्नी की हत्या करने वाले पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार -

Saturday, August 29, 2026

60 वर्ष की आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर, उत्तराखंड सीएम का ऐलान -

Saturday, August 29, 2026

देश सेवा के बाद कीवी मैन बने मान सिंह, जानिए खबर -

Saturday, August 29, 2026



“आप” की सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर शहादत पर देंगे 1 करोड़ रुपए : कोठियाल

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने आज दिवंगत सीडीएस विपिन रावत के निधन के बाद उनके परिजनों के प्रति उदासीन रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा, शहीद और सैनिकों की बात करने वाली बीजेपी का चरित्र यही दिखाई देता जब उन्होंने  विपिन रावत के परिजनों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड में  बीजेपी केवल सैन्य सम्मान और शहीदों के आंगन की मिट्टी तक सीमित होकर रह गई जबकि इस दुर्घटना में कई राज्यों से शहीद सैन्यकर्मी,सैन्याधिकारियो को उनके राज्य ने आर्थिक सहायता राशि की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, उत्तराखंड के रहने वाले और उत्तराखंड की शान, उत्तराखंड के वीर सपूत, शहीद सीडीएस बिपिन रावत जी के परिवार को अभी तक राज्य सरकार ने कोई आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की जबकि,बीजेपी पूरे राज्य में  भव्य आयोजनों के माध्यम से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन कर अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है।
उन्होंने कहा,कन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पी एस चौहान को 50 लाख, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह को 1 करोड़, लांस नायक जितेंद्र कुमार को 1 करोड़, लांस नायक बी साई तेजा को 50 लाख, लांस नायक विवेक कुमार को 5 लाख, हवलदार सतपाल राय को व नाइक गुरसेवक सिंह को अनुग्रह राशी देने का ऐलान कई राज्यों ने किया है जबकि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने अभी तक उदासीन रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा,आप की सरकार आते ही शहीदों को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी और जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, उन सबके परिजनों का ख्याल रखना हमारी सरकार  की पहली जिम्मेदारी होगी और यही  सही मायने में शहीद का सम्मान होगा।

Leave A Comment