Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



चुनाव 2022 : बागेश्वर के गरुड़ में “आप” मनीष ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन आज बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर के गरुड़ में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां मौजूद जनसैलाब को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपना संबोधन भारत माता की जय,भारत माता की बेटी बेटियों, से किया। उन्होंने कहा,आप बड़े सौभाग्यशाली हैं जो, आप देवभूमि में रहते,और हमारा सौभाग्य है कि ये देवभूमि हमारे देश का  हिस्सा है। उन्होंने कहा,भगवान बैजनाथ की भूमि,गोमती की पावन भूमि पर यहां आना मेरा सौभाग्य है। आज की तारीख याद रखिए,आज की तारीख उस आने वाले बदलाव की शुरुवात है जब उत्तराखंड ,में बदलाव होगा। जनता के गुस्से में बड़ी ताकत, बीजेपी के 5 साल काम ना करने पर आपके गुस्से के चलते बीजेपी को बदलने पड़े मुख्यमंत्री उन्होंने जनता से अपने संबोधन में कहा,आज की तारीख याद रखिए। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के सरकार यहां अच्छे अच्छे अस्पताल, अच्छे अच्छे स्कूल बनाएगी तब बदलाव के आज के दिन की शुरुवात याद करेंगे । याद करेंगे कैसे हमने  आज की तारीख में उत्तराखंड को बदलने का संकल्प लिया था। आप आज की तारीख  भविष्य में याद करोगे। आप यहां हमे सुनने नहीं आए,बल्कि  आप संदेश देने आए है बीजेपी कांग्रेस को ,अब उत्तराखंड की जनता अपना विकल्प चुन चुकी है। 21साल बीजेपी कांग्रेस को वोट दिया,दोनों के गुस्से में एक के बाद एक को वोट दिया,क्या करते विकल्प नहीं था,आज विकल्प है।आप शानदार स्कूल चाहते ,अब आपके पास विकल्प है।  आप चाहते गर्भवती  महिला की रास्ते में मौत ना हो तो आपके पास विकल्प है। आप चाहते ,आज हमारे बच्चों को  यहीं रोजगार मिले तो आज हमारे पास विकल्प है। मनीष सिसोदिया ने कहा,पिछले साढ़े चार साल बीजेपी ने कुछ नहीं किया, इनके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सोते रहे। जब बीजेपी को लगा जनता को गुस्सा आ गया, जनता नाराज हो गई तो इन्होंने मुख्यमंत्री बदल दिया । ये  आपकी ताकत थी । आपकी वजह से इन्होंने तीन मुख्यमंत्री बदले, ,आपके डर से ये बदलाव हुआ ।आपकी वजह से देश की बड़ी बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोग भी डरते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा,पांच साल पहले  चुनावों में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था।  6 महीने के अंदर सरकार में आते ही सभी रिक्त पद भरे जाएंगे और यहां के युवाओं को  नौकरियां दी जाएगी। आज पांच साल हो गए, आज तक युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा,पुष्कर धामी जगह जगह घूम रहे, बीजेपी के पाप धोने की कोशिश कर रहे।पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के पाप धोने की कोशिश कर रहे। उन्होंने कहा,सीएम धामी  सिर्फ कोरी घोषणाएं कर रहे हैं।1100 घोषणाओं में केवल 100 के  शासनादेश जारी। उन्होंने कहा,कांग्रेस के  हाल भी ऐसे हैं उन्होंने  भी पिछले 10 साल बीजेपी की तर्ज पर राज्य को लूटने का काम किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा,जब हम दिल्ली में  सरकार में आए तो दिल्ली के हालात भी ऐसे ही थे। हमारी सरकार ने नियत से काम किया, अरविंद केजरीवाल ने नियत से काम किया, सब बदल दिया। दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए।दिल्ली के  अस्पताल अच्छे कर दिए। दिल्ली में जहां बिजली खरीदी जाती वहां की 80 फीसदी से ज्यादा जनता को बिजली फ्री कर दी।ये तो उत्तराखंड है। यहां तो बिजली बनती है फिर यहां के लोगों को बिजली फ्री क्यों नहीं मिलती। उन्होंने कहा,यहां की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया, कांग्रेस पर भरोसा किया। इस बार झाड़ू पर भरोसा कीजिए। दिल्ली की तरह सब बदल जाएगा।आप आम आदमी पार्टी पर एक मौका दें,आप हमेशा के लिए बीजेपी कांग्रेस को भूल जायेंगे।

Leave A Comment