Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी को परेड ग्राउंड देहरादून में करेंगे चुनावी रैली

 

kejriwal

देहरादून। दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान  आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। आप कार्यालय में  उन्होंने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 21 साल पहले बने इस राज्य को 11 सालों तक बीजेपी ने चलाया । 10 सालों तक कांग्रेस ने इस राज्य को चलाया लेकिन इन 21 सालों में सिर्फ सरकारें और मुख्यमंत्री बदले लेकिन जनता की जिंदगी में कोई भी बदलाव नहीं आया। जिन लोगों ने इस राज्य के लिए अपनी आहुति दी ,उनके सपने आज तक पूरे नहीं हो पाए। प्रदेश की जनता को एक विकल्प की तलाश थी और बीते एक साल से जिस तरह आप पार्टी ने कई अभियान चलाए । कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में कई आंदोलन किए । आज आप पार्टी एक सशक्त विकल्प बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम 45 दिनों के लिए बने अभियान को गति देने के लिए वो देहरादून पहुंचे हैं ,और कई प्रदेश स्तरीय प्रभारियों के साथ वो मीटिंग कर चुके हैं और आगामी 45 दिनों के लिए जो निर्णय लिए गए हैं वो पार्टी हित में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद जी ने उत्तराखंड की जनता को सरकार बनने पर 4 बडी गारंटी दी हैं। जिसमे सबसे पहले गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना था जिसमें 14 लाख से ज्यादा परिवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। हर घर को रोजगार नहीं तो 5 हजार रुप्ये महीने वाले अभियान में लगभग 8 लाख युवा जुड चुके हैं। तीर्थ यात्रा गारंटी के तहत 2 लाख से ज्यादा लोग आप पार्टी से जुडे चुके हैं और चौथी गारंटी 1 हजार प्रतिमाह हर 18 वर्ष से उपर की महिला को राशि के तहत में, 1 लाख से ज्यादा महिलाएं अपना पंजीकरण करवा चुकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि 45 दिनों में इस अभियान को तेज करने के लिए 3 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी देहरादून में नव परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इसका संदेश है कि नए परिवर्तन के लिए , आप पार्टी नव वर्ष में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए करेगी। देहरादून के परेड मैदान में यह रैली आयोजित की जाएगी। इसमें कर्नल कोठियाल भी मौजूद रहेंगे।इसके अलावा  9 जनवरी से आप पार्टी उत्तराखंड के अंदर नवनिर्माण अभियान लॉंच करेगी जिसकी शुरुआत उत्तराखंड की 9 जगहों से की जाएगी। गंगोत्री,टिहरी,श्रीनगर,बागेश्वर,अल्मोडा,हल्द्वानी,देहरादून,हरिद्वार,काशीपुर। उन्होंने आगे बताया कि आप के बडे बडे नेता इन जगहों पर पहुंच कर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी 70 विधानसभा में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जगह नुक्कड नाटक आयोजित किए जाएंगे,स्क्रीन शो,फिल्मों द्वारा,मिस्ड कॉल द्वारा,डिजीटली ,इनके चलते लोगों को उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नव परिवर्तन जागरूकता अभियान चलाया  जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि नव परिवर्तन अभियान के जरिए 11 हजार 647 बूथों पर लोगों को नव परिवर्तन प्रमुख बनाया जाएगा। 10 बूथों के लिए एक परिवर्तन प्रमुख बनाया जाएगा। लगभग 3 लाख लोगों की नियुक्ति की जाएगी। इन 3 लाख लोगों की मदद से डोर टू डोर कैंपेन लॉंच किया जाएगा। दिल्ली में भी सबसे बडा हमारा हथियार यही रहा और जो भी गांरटी दी गई हैं उनके अलावा लोगों को अपनी नीतियां समझाते हुए मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा। हर विधानसभा का अलग मेनिेफेस्टो होगा। इसके अलावा प्रदेशभर में हर विधानसभा का अलग अलग मेनिफेस्टों भी तैयार होगा। इसके अलावा उन्होंने  कहा कि, नए साल के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी और चुनावी तैयारियों  को तेज किया जाएगा। 3 जनवरी से नव परिवर्तन का शंखनाद उत्तराखंड में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल देहरादून से करेंगे।

Leave A Comment