Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा चुनावः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय हैंं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पिछले चुनाव से भी कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य में केंद्र के सहयोग से एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास किया है, विकास करती है और आगे भी विकास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत और कोदा झंगोरे की बात करने वाले उत्तराखंड राज्य के विरोधी रहे हैं। अपने सत्ता काल में उन्होंने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे राज्य का विकास हुआ हो। रिस्पना पुल के समीप एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने रेल, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किए हैं। ऑल वेदर रोड़, भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का विकास किया गया है। जबकि ऋषिकेश कर्णप्रयाग और टनकपुर बाागेश्वर रेल लाइन पर काम चल रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है और अब उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के साथ ही राज्य में एयर कनेक्टिविटी के कई नए रूट विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई 2021 को जब से मैने मुख्य सेवक के रूप में कामकाज संभाला तब से पांच सौ से अधिक बड़े फैसले किए गए। यह कोरी घोषणाएं नहीं हैं। इनके जीओ करने के साथ ही वित्त की भी व्यवस्था की गई है। धामी ने कहा कि राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया और यही योजनाएं हमारा प्रचार हैं जिनसे भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ दुबारा सत्ता में वापस लौटेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में विशेष फोकस कर विकास किया है।इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत और कोदा झंगोरे की बात करने वाले उत्तराखंड राज्य के विरोधी रहे हैं। अपने सत्ता काल में उन्होंने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे राज्य का विकास हुआ हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना आप लोग कर लीजिए फर्क खुद ही समझ में आ जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के पंचे को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 4600 ग्रेड की मांग को लेकर नाराज चल रहे पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के संदर्भ में सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग को पूरी करने का प्रयास किया। ग्रेड पे से जिनती बढ़ोत्तरी होनी थी उससे अधिक राशि एकमुश्त दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रेड पे से अन्य संवर्गों में भी विसंगति पैदा हो जाती। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों से मेरी सहानुभूति है। निकट भविष्य में उनकी मागों पर विचार का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि शिक्षकों के हजारों तबादले नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कुछ लोगों के तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह की बातों को उछाल रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। लोकायुक्त के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमने कोई ऐसा काम ही नहीं किया कि लोकायुक्त की जरूरत पड़े। मुख्यमंत्री के पीआरओ को खनन प्रकरण में पहले हटाए जाने और फिर बहाल किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत छोटी सी बात है। इस प्रकरण की जांच की गई और जांच रिपोर्ट के बाद ही उन्हें बहाल किया गया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में कल्याणी डीएफओ के प्रकरण की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय क्या कृत्य होते थे यह सभी को याद है। इसलिए कांग्रेस के इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा, ज्योति प्रसाद गैरोला, शादाब शम्स, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment