Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



हद है : कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भूमि कब्जाने का एक बार फिर प्रयास

 

देहरादून। चुनाव आर्दश आचार संहिता को देखते हुए देहरादून जनपद में जिलाधिकारी द्वारा धारा 144 लागू की गई है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में 5 से ज्यादा लोगों इक्कठा होने की सख्त मनाही है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखेते हुए सभी देहरादून में सकती जा रही है। ऐसे में दलित व्यक्ति विनोद कुमार की जमीन पर एक बार कब्जे का प्रयास किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में नेहरू कालोनी पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान सत्ताधारी दल के दवाब में आरोपियों का साथ देते हुए दिखाई दिये।
विनोद कुमार का कहना है कि मेरी भूमि मौजा डंाडा धरमपुर, बद्रीश कॉलोनी, निकट शारदा पब्लिक स्कूल देहरादून में है। जिसमें मैं और मेरे साथ कई अन्य लोग पिछले 30 वर्षाें यानि 1992 से काबिज हैं। इसके साथ ही कई अन्य लोग पिछले 8-10 साल से काबिज है। मेरी इस भूमि पर स्थानीय भाजपा से पार्षद कमली भट्ट व इसके साथियों की नजर है। यह लोग कई बार मेरी भूमि पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। पार्षद कमली भट्ट व उसके साथ अन्य कुछ लोगों द्वारा द्वारा मुझे व जमीन पर काबिज अन्य लोगों को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद मैने इस मामले में कार्रवाही को लेकर स्थानीय नेहरू कालोनी पुलिस से भी कई बार गुहार लगाई। लेकिन पुलिस सत्ताधारी दल के प्रभाव में काम करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद मैने इस पूरे मामले को लेकर देहरादून माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में वाद दायर किया। मामले में सुनाई चल रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पूरे मामले में मेरे द्वारा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, कमली भट, अतुल शर्मा, राकेश डोभाल, राज सिंह रावत आदि को पक्षकार बनाया गया है। इन सभी लोगों को माननीय न्यायालय द्वारा नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें से किसी के द्वारा भी अभी तक न्यायालय में कोई भी जवाब दाखिल नहीं किया गया है। विनोद कुमार का कहना है कि बावजूद इसके आज फिर दूसरी बार मुझे व अन्य लोगों को बिना बताये नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर मेरी भूमि पर कब्जा करने का दूसरी बार प्रयास किया। आज 11 जनवरी 2022 को लगभग 3 बजे के आस-पास नगर निगम की टीम जेसीबी व साथ में पुलिस बल लेकर मेरी जमीन पर पहुंची व मकानों व लोहे की सुरक्षा बार्ड को तोड़ने लगी। मेरे व वहां रहे रहे अन्य लोगों द्वारा पुलिस व नगर निगम टीम की इस कार्रवाही का विरोध किया गया। पुलिस ने वहां मौजूद थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के कहने पर हमारे साथ जोर जबरदस्ती व मार पिटाई की गई। जिसमें कई नाबालिग लोगों को भी चोटे आई हैं। हमारे द्वारा सभी का मेडिकल कराया गया है। दलित और गरीब हूं इसलिए मुझे परेशान किया जा रहा है। विनोद कुमार के वकील विकेश सिंह नेगी का पूरे मामले पर कहना है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए नगर निगम व पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। विकेश सिंह नेगी का कहना है कि जिस खसरा नंबर 612 की बात नगर निगम द्वारा अपना बताने की बात कही जा रही है वह गलत है। क्योंकि 612 खसरा नंबर कई लोगों के नाम दर्ज है और जंगल शाल में दर्ज है। नगर निगम का यहां कोई खाता नहीं है। धर्मपुर डांडा में नगर निगम के नाम पर खाता संख्या 482/1 दर्ज है। इसके अलावा कोई खाता दर्ज नहीं है। दलित व्यक्ति विनोद व अन्य लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर जानकर परेशान किया जा रहा है। नगर निगम की टीम व पुलिस की असंवैधानिक कार्रवाई को लेकर वह न्यायालय को अवगत करायेंगे। दलित विनोद कुमार व अन्य लोगों को न्याय जरूर मिलेगा।

Leave A Comment