Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



उत्तराखंड : राहुल गांधी ने किए चार वायदे, गंगा आरती में हुए शामिल

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए हरिद्वार पहुंचे। यहां वह वर्चुअल रैली करने के बाद गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगत सिंह चौक पर वर्चुअल रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम आपसे चार वादे कर रहे हैं। चार लाख लोगों को रोजगार देंगे। घरेलू सिलिंडर की कीमत पांच सौ रुपये से ज्यादा नहीं होगी। अगर उत्तराखंड में हमारी सरकार आई तो हम राज्य में न्याय योजना लागू करेंगे, जिसके तहत पांच लाख परिवारों को चालीस हजार रुपये हर साल दिए जाएंगे। चिकित्सा सुविधाएं दरवाजे तक पहुंचाने का चौथा वादा राहुल गांधी ने किया। कहा कि हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था और हमने वह किया। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद ने मैंने कहा था कि एक देश के दो देश बनाए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योनजाएं दो देश बना रही हैं। जिसमें एक देश चुने हुए पूंजीपतियों का है। जो प्राइवेट हवाई जहाज, मर्सिडीज कुछ भी सोचे वो मिल सकता है। दूसरा हिंदुस्तान मजदूरों और छोटे व्यापारियों है। उन्होंने कहा कि लेकिन हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। हम न्याय योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री होता है वह जनता से बात करता हैं और जनता की आवाज सुनता है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह 21वीं सदी के राजा हैं। विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरम पर पहुंच रहा है। हालांकि, कोविड गाइड लाइन के चलते प्रतिबंधों के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है, लेकिन अब कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार शाम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार पहुंचे। राहुल गांधी भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली की। इसके बाद गंगा आरती में शामिल होने के लिए वह हरकी पैड़ी पर गए। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अंशुल श्री कुंज ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते कार्यक्रम में प्रत्यक्ष तौर पर 1000 कार्यकर्ताओं ने ही प्रतिभाग किया। लेकिन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लोग रैली में जुड़े रहे। जनसभा में कांग्रेस की ओर से शामिल होने वाले चुनिंदा एक हजार नेताओं को पास जारी किया गया। इनमें जनपद के सभी 11 प्रत्याशी और प्रदेश के बड़े नेता शामिल रहे। जनसभा स्थल में आने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए थे।

Leave A Comment