Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



विकास की गंगा को आगे बढ़ाएं, आने वाला दशक उत्तराखंड काः जेपी नड्डा

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्ढा ने आज कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में बड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कटिबद्ध है अब उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि वह विकास की इस गंगा आगे बढ़ाएं। नड्डा ने केंद्र सरकार की जन धन योजना, स्वच्छता अभियान ,महिलाओं को इज्जत घर ,उज्जवला योजना ,उत्तराखंड सहित देश का विद्युतीकरण, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,उत्तराखंड में सैन्यधाम बनाने ,चार धामों के सुगम दर्शनों के लिए ऑल वेदर रोड, उत्तराखंड में लाए जा रहे इस्टीट्यूट, इंडस्ट्री, रोपवे, हाईवे आदि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व कैंट विधानसभा प्रत्याशी सविता कपूर को काम देने और चुनाव के समय प्रदेश में इलाके को इलाके से, भाई को भाई से ,मोहल्ले को मोहल्ले से लड़ाने वालों एवं तुष्टीकरण करने वालों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जेपी नड्डा ने कहा कि यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के नेतृत्व में देश बदल भी रहा है आगे भी बढ़ रहा है, हम वंचितो, शोषितों ,दलितों एवं समाज के कमजोर वर्गों को देश की मुख्यधारा मिलाने का काम कर रहे हैं आपके कमल पर बटन दबाने से उस काम को और बल मिलेगा !
राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार धाम माता जी धाम ,बहन जी धाम, जीजा जी धाम और शहजादा जी धाम है, उन्होंने प्रेम नगर वासियों को देश विभाजन की पीड़ा याद दिलाते हुए कहा कि जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना था तो उसके छात्रों का इस्तेमाल एक अलग इस्लामिक देश पाकिस्तान बनाने के लिए किया गया अब इनकी योजना उत्तराखंड में भी इस्लामिक विश्वविद्यालय बनाने की है आखिर इनका मकसद क्या है ? भाजपा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट राजीव जेटली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में योजनाओं का यह हाल था कि वन रैंक वन पेंशन की तरह ही ऑल वेदर रोड के लिए केवल चार करोड़ का बजट कांग्रेस ने स्वीकृत किया था 2014 में देश में प्रधानमंत्री मोदी मोदी सरकार आने के बाद योजनाओं के साथ यह मजाक बंद हुआ और पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला और ऑल वेदर रोड का कार्य युद्ध गति से आरंभ हुआ, जेटली ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने के प्रयास से उत्पन्न हुए खतरे का भी जिक्र अपने संबोधन में किया कैंट विधानसभा सह प्रभारी एवं आंदोलनकारी सरिता गौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना पर बड़ा हमला बोला धस्माना को राज्य आंदोलन का खलनायक बताते हुए सरिता गौड ने उनसे सार्वजनिक रूप से उत्तराखंड की जनता से माफी मांग कर चुनाव मैदान से हटने को कहा ताकि शहीदों की आत्मा को शांति मिल सके।

Leave A Comment