Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



देहरादून जनपद में 23 आदर्श पोलिंग बूथ बनाये गए

 

chunav

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रवार ‘‘आदर्श पोलिंग बूथ’’ स्थापित किए गए हैं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में 23 आदर्श पोलिंग बूथ बनाये गए हैं, जिनमें चकराता में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौरूवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घैरा, विकासनगर में राजकीय  प्राथमिक विद्यालय गुडरिच, सेपियंस स्कूल हरर्बटपुर क.न-1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर ढालीपुर क.न.1, सहसपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय क.न.1 कुल्हाल मटकमाजरी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क.न.2  कोटड़ा संतौर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर, धर्मपुर में रितिका चिन्डन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल क.न. 1 केदारपुर, छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क.न. 6 क्लेमेन्टाउन, रायपुर में राजकीय कन्या इन्टर कालेज बाईपास क.न.2 अजबपुर कला, मानव भारती पब्लिक स्कूल क.न.3 नेहरू कालोनी, राजपुर में चिल्डन एकेडमी टैगोर विला, सेन्ट थॉमस स्कूल क्रास रोड, देहरादून कैन्टोमेंट में दून स्कोटिस एकेडमी द्रोणपुरी जीएमएस रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार प्रेमपुर माफी, रा0बा0 मार्डन इ0का0 क.न.1 कौलागढ, मसूरी में केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी पूर्वी भाग इ0का0 क.न.1 राजेन्द्र नगर, जीआरडी पॉलिटैक्निक राजपुर रोड, डोईवाला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नुन्नावाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय क.न.1 कुड़कावाला नई बस्ती, ऋषिकेश में राजकीय प्राथमिक विद्यालय छिद्दरवाला कक्ष स.1, पंचायत घर बीबीवाला गुमानीवाला कक्ष स.1, आदर्श बूथ बनाया गये हैं।
इसी प्रकार जनपद में कुल 18 ‘‘सखी पोलिंग बूथ’’ बनाये गए है, जिनमें चकराता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय  क.न.3 कालसी, विकासनगर में सेन्ट पोल स्कूल विकासनगर, सहसपुर में पंचायत घर झाझरा, धर्मपुर में अम्बेडकर भवन सेवलाकला, सेन्डलवुड कारगीग्रान्ट, नारी निकेतन केदारपुर, रायपुर में मौरिडियन इलाईट स्कूल शास्त्रीनगर हरिद्वार रोड, शेरवुड पब्लिक स्कूल धर्मपुर , राजपुर में द कैम्ब्रिज सीनियर  सैकेण्डरी स्कूल खुड़बुड़ा, ग्रीन  लाईट पब्लिक स्कूल ओल्ड डालनवाला, स्कोलर होम हायर सैकन्डरी स्कूल एस्लेहॉल, देहरादून कैन्ट में तारा एकेडमी हरिपुर कांवली, जेवीएम पब्लिक स्कूल न्यू पटेलनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकराता रोड, मसूरी में केन्द्रीय विद्यालय हाथीबड़कला क.न1, क.न.3 सालावाला, डोईवाला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला, ऋषिकेश में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न.3 नाभा हाउस क.न3 नाभा क्षेत्र, भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल क.न. 1 में बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 जो मतदाता अपना फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नही कर पाते हैं ऐसे मतदाता मतदेय स्थल पर अधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंको/डाकघरो द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की येाजना अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य  बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र, राज्य सरकार /लोक  उपक्रम/पब्लिक लि0 कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, सांसदो/विधायकों /विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिएसबिलिटी आईडी (यूआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मत्रंालय भारत सरकार जारी कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते है।

Leave A Comment