Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



देहरादून : जीओ टॉवर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी , हुआ गिरफ्तार

देहरादून। रिलायन्स जीओ टॉवर लगाने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथियोें को नोटिस दिया गया। आज यहां एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें पीडित अतर सिंह पुत्र स्व० जटी सिंह निवासी विकास लोक कालोनी लेन नं० 1 रायपुर के साथ अज्ञात ठगों द्वारा शिकायतकर्ता को घर पर रिलायन्स जीओ का टॉवर लगाने की स्कीम बताकर लाभ कमाने का लालच देकर उससे 14 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर ली। साईबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमें में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु घटित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा आरोपियोें द्वारा पीडित से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा फोन के माध्यम से सम्पर्क कर रिलायन्स टॉवर लगाने के नाम पर लाभ कमाने का लालच देकर वादी मुकदमा से धोखाधडी की गयी।
उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से आरोपियों द्वारा पीडित से धोखाधडी से प्राप्त की गयी धनराशि जो भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बडोदा व बन्धन बैंक के खाते में प्राप्त की गयी थी के खाताधारक की जानकारी प्राप्त की गयी व उक्त खाते का खाताधारक के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित करते हुये मुकदमें में एक आरोपी मनीष कुमार दास पुत्र माधव कृष्ण दास वर्तमान पता रोहरा लेजेंड फ्लैट ४सी चौथी मंजिल गौरंगा नगर न्यू टाउन कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थाई पता ग्राम तेलनपाली पोस्ट/थाना बनहर पाली जिला झारसुगुडा ओडिसा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया व अन्य आरोपी दूध कुमार हलदर पुत्र अमरेन्द्र हलदर निवासी ग्राम आटापारा पोस्ट धोपाहाट कृष्णपुर थाना मन्दिर बाजार जिला सुन्दरवन कोलकत्ता पश्चिम बंगाल व पूजा चक्रवर्ती पुत्री सजल चक्रवर्ती निवासी कृष्णापुर थाना न्यू टाउन कोलकत्ता पश्चिम बंगाव को घटना में संलिप्तता के आधार पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(क) का नोटिस तामील कराया गया है। जिनसे घटना में संलिप्तता के सम्बन्ध में पूछताछ की जानी शेष है। गिरफ्तार आरोपी एवं नोटिस दिए गए व्यक्तिओं के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र प्रेषित किया जायेगा।

Leave A Comment