Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में ग्राम प्रधान पर केस दर्ज

पौड़ी। जिला मुख्यालय की सदर तहसील के राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में ग्राम प्रधान प्रमोद रावत व साथियों पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। मामले में राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रधान व उनके सा‌थियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी ग्राम प्रधान प्रमोद रावत, साथी व उसकी पत्नी के खिलाफ नाबालिग के घर में घुसकर मारपीट करने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है।
तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने बताया कि बीते 13 फरवरी को पौड़ी तहसील के एक राजस्व क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रमोद रावत व साथी ने गांव की ही एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने राजस्व प्रशासन को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत को वापस लिए जाने का दबाव बनाने को लेकर आरोपी ग्राम प्रधान प्रमोद रावत अपने साथी के साथ विगत 2 मार्च की देर शाम पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की थी। 3 मार्च को पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी पौड़ी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने नायब तहसीलदार पौड़ी को जांच का आदेश देते हुए मामले में मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में राजस्व पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान व साथी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर पहुंच मारपीट की घटना पर आरोपी प्रधान व साथी पर मारपीट, चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहसीलदार कोठियाल ने बताया कि मामले में राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Leave A Comment