Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



नई दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

 

अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर निर्माण देश के लिए एक शुभ संकेत : मुख्यमंत्री

देहरादून/नई दिल्ली | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित अयोध्या पर्व-2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अयोध्या पर्व के चौथे आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष है आज हनुमान जन्मोत्सव है तथा पूर्णिमा भी है, इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिये गर्व की बात है, क्योंकि यहां पहुंच कर वह अपने को अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां आना तभी सम्भव है, जब भगवान राम की व्यक्ति पर कृपा हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर्व के इस सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मंच पर विराजमान पूज्य संत-धर्माचार्य, मनीषी, विद्वत समाज से जुड़े महानुभावों तथा कार्यक्रम में उपस्थित राम और राम की संस्कृति के साधकों और आराधकों का भी वह अभिवादन करते हैं जिन्होंने जन-जन के मन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और राम की संस्कृति की धारा को और तेज करने की कोशिश जारी रखी है मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार जब वह अयोध्या गये थे तो श्रीराम लला को टेंट में देखकर अत्यन्त दुखी हो गये थे, पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जब मंदिर का कार्य प्रारम्भ हुआ और उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य उन्हें जब विगत वर्ष में मिला तो उस दृश्य को देखकर वह अत्यन्त भावविभोर हो गये थे।उन्होंने कहा कि भारतीय अध्यात्म में कहा जाता है कि श्रीराम कण-कण में विराजते हैं, कुछ ऐसी ही अनुभूति आज इस गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति परिसर में हो रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं उनके विचारों को अपनाकर प्रत्येक मनुष्य किसी भी प्रकार की सफलता को छू सकता है। भगवान राम की कृपा ही है जो जुलाई 2021 में उन्हें मुख्य सेवक के तौर पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री राम के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता ने जनादेश तथा आशीर्वाद देकर प्रदेश में इतिहास बनाया तथा 5 साल में सरकार बदले जाने का मिथक भी तोडा। यह मिथक उत्तराखण्ड ही नही उ0प्र0 जैसे विशाल राज्य में भी बदला है।
उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक बनने के बाद हमारी सरकार जनता का विश्वास जीतने में कायम रही। 2013 में आई आपदा से केदारनाथ मंदिर का प्रांगण पूरी तरह तबाह हो गया था, परंतु आज केदारनाथ मंदिर का भव्य निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा 5 नवंबर 2021 को नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में विकास कार्य हेतु 400 करोड रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस वर्ष की चार धाम यात्रा कई मायनों में विशेष है, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिनके स्वागत के लिए उत्तराखंड पूर्ण रूप से तैयार है और इस मंच से मैं आप सभी को इस यात्रा हेतु आमंत्रित करता हॅू।मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। ऑल वेदर रोड के साथ ही अन्य मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण के कार्य किये गए हैं जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो। दिल्ली से देहरादून के बीच हो रहे एलिवेटेड रोड निर्माण से इन दो शहरों की दूरी घटकर महज 2 घंटे रह जाएगी। हमारी सरकार में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक नगर भर नहीं है। यह समस्त विश्व को आच्छादित करती है। संस्कृति और संस्कार के जरिए इसे विश्व के हर कोने तक महसूस किया जाता है। यहां से निकली अध्यात्म की धारा संपूर्ण मानव जाति के परम कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।इस अवसर पर पूज्य महंत कमलनयन दास जी, महामंत्री श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चम्पत राय, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर लाल कौल, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, राज्य मंत्री उ0प्र0 सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment