Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



सीएम धामी ने हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

 

 

काशीपुर /देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में रामनगर रोड स्थित प्राइम लाइफ केयर सुपर हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा डॉ. बोहरा जी की शामली क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निजी अस्पतालों के सहयोग से सभी को स्वास्थ्य गारंटी मिले, साथ ही अटल आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय जुड़े, ताकि आम नागरिकों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जगत के सभी अस्पतालों से पूर्व से ही इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य गारंटी के सपने को साकार करते हुए आयुष्मान भारत योजना लांच की है, जिसमें सालाना 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कोरोना काल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की देखभाल की गई जोकि प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के बड़ रहे मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता को भी कोरोना के प्रति पूरी तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि यद्यपि राज्य की शत प्रतिशत जनता को प्रथम डोज लग चुकी है तथा द्वितीय डोज भी शत प्रतिशत लगने की कगार पर है , उन्होंने कहा बूस्टर डोज भी राज्य में लगाने का कार्य किया जा रहा है परंतु फिर भी जनता को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहती है । पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त राज्य को बनाना हमारा उद्देश्य है जिसके लिए 1064 नंबर लांच किया गया है जिस पर कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने कहा इस संबंध में भ्रष्टाचार पर अभी तीन बड़ी कार्यवाही की गई है जबकि कई शिकायतें सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। साथ ही सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बड़ाकर 500 रुपए कर दिया है। नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है जो पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेशन योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए अब पति-पत्नी दोनों को वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया हैं।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में हो तथा राज्य सुख शांति व समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहे यही हमारी संकल्पना है, हमारी सरकार का “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, महेश जीना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के अलावा डॉ. अर्जुन बोहरा, दान सिंह नेगी, डॉ. मोनाल बोहरा, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment