Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



चंपावत सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, जानिए खबर

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने सीएम के उपचुनाव लड़ने को चंपावत विधानसभा सीट सबसे उपयुक्त और सुरक्षित पाई। चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर गुरुवार सुबह को अपना त्यागपत्र सौंपा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने धामी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। संवैधानिक बाध्यता के चलते मुख्यमंत्री धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद चम्पावत से विधायक गहतोड़ी ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की सबसे पहले पेशकश की थी। अन्य विधायकों ने भी सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी, इनमें करीब आधा दर्जन भाजपा विधायक व विपक्षी कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी शामिल थे, लेकिन सीएम के चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने चंपावत विधानसभा सीट को सबसे सुरक्षित पाया। विधायक गहतोड़ी ने कहा कि उनके क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो, यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Leave A Comment