देहरादून : डॉ रीमा सरकार ने महिलाओं को किया सम्बोधित
देहरादून | इंदिरा आई वी एफ हॉस्पिटल ने हाल ही में एक लाख सफल आई वी एफ प्रेगनेंसी का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया | इस अवसर में डॉ रीमा सरकार (मुख्य चिकित्सक एवं सेण्टर हेड – इंदिरा आई वी एफ बल्लूपुर देहरादून) ने महिलाओं को सम्बोधित किया एवं आई वी एफ के बारे में जानकारी दी | डॉ सरकार ने महिला सशक्तिकरण अथवा हॉस्पिटल के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर प्रदान करने की जानकारी दी | कार्यक्रम का संचालन वार्ड न 33 के पार्षद संजय सिंघल ने किया |





















