Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्रों को किया संबोधित

 

देहरादून। तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर, जो की इंडस्ट्री में बैडमैन के नाम से प्रसिद्ध हैं, के साथ एक टॉक शो की मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता गुलशन ग्रोवर, कार्यकारी निदेशक तुलाज़ इंस्टिट्यूट सिल्की जैन मारवाह, वाईस प्रेजिडेंट तुलाज़ रौनक जैन, वाईस प्रेजिडेंट प्रौद्योगिकी डॉ राघव गर्ग, निदेशक तुलाज़ इंस्टिट्यूट डॉ संदीप विजय, डीन डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ रणित किशोर द्वारा डीप प्रज्वलन के साथ हुई। दर्शकों को संबोधित करते हुए, गुलशन ने कहा, मैं तुलाज़ इंस्टिट्यूट के मेधावी छात्रों के बीच यहां उपस्थित होकर बेहद प्रसन्न और उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। मेरा बचपन मेरे आज के जीवन की तरह उज्ज्वल नहीं था। मैं एक औसत और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का हिस्सा था। मेरे दिवंगत पिता ने हमेशा मुझे और मेरे भाई-बहनों को हमारी सभी समस्याओं से ऊपर उठकर हमारे सभी सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना सिखाया, और मेरा मानना है की यह सब केवल शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। हमारे परिवार की कठिन परिस्थितियों के बावजूद, मेरे पिता ने हमारी शिक्षा में कभी बाधा नहीं डाली। जीवन में शिक्षा के महत्व के प्रति इस सकारात्मक भावना को जारी रखते हुए, देश भर से छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए मैं तुलाज़ इंस्टिट्यूट को शुभकामनाएं देता हूँ।
अपने बचपन के एक किस्से को साझा करते हुए गुलशन ने कहा, जब मैं एक स्कूली छात्र था, मेरे पिता को अपने करियर में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। एक दौर ऐसा भी आया जब मुझे अपने ट्यूशन फीस का भुगतान करने के लिए घर-घर जाकर डिटर्जेंट बेचना पड़ता था। इतनी कम उम्र में डिटर्जेंट सेल्समैन के रूप में काम करने से लेकर बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाने और इंडस्ट्री का श्बैडमैनश् बनने तक मैंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करा है। इस किस्से को साझा करने के पीछे मेरा मकसद आप सभी को प्रेरित करना है और मैं चाहता हूँ कि आप सभी जीवन में कड़ी मेहनत करें और अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करें।
शिक्षाविदों में एक उत्कृष्ट विद्वान होने और दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध कॉलेजों में से एक में प्रवेश हासिल करने के बावजूद, गुलशन ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना और एक अभिनेता बनने का फैसला किया। वे कहते हैं, मैं हमेशा दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय में अपने कॉलेज का आभारी रहूँगा, जिसने मुझे एक अनूठा अनुभव प्रदान किया और मुझे जीवन को अलग नज़रिये से देखने का मौका मिला। इस शहर में मुझे जो कुछ भी सीखने को मिला, वह हमेशा मेरे साथ रहा है और रहेगा। गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड उद्योग में उन अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें हॉलीवुड में काम करने का और अपना नाम बनाने का सुनहरा मौका मिला है। वह आज उन सभी अभिनेताओं पर गर्व महसूस करते हैं जो हॉलीवुड में उनके बनाये पद पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, श्मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का सुनहरा मौका मिला है। आज, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, और अनिल कपूर जैसे अभिनेताओं को हॉलीवुड जगत में अपना नाम बनाते हुए देखकर, मुझे अत्यंत गर्व महसूस होता है।” इस अवसर पर तुलाज़ इंस्टिट्यूट की कार्यकारी निदेशक सिल्की जैन मारवाह ने कहा, बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर का यहाँ मौजूद होना हमारे और पूरे तुलाज़ परिवार के लिए एक हार्दिक क्षण है। मैं इस मौके पर गुलशन ग्रोवर को उनके जीवन की सभी अमूल्य कहानियों और उपाख्यानों को तुलाज़ के छात्रों से साझा करने और उनके लिए प्रेरणा का एक जबरदस्त स्रोत होने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। टॉक शो का आयोजन तुलाज़ इंस्टिट्यूट के बीजेएमसी विभाग द्वारा किया गया। टॉक शो में तुलाज़ इंस्टीट्यूट के साथ-साथ तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया।

Leave A Comment