Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



फिक्की फ्लो उत्तराखंड : अपनी कानूनी वसीयत कैसे तैयार करें ….

 

देहरादून  |   फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने देहरादून में ‘अपनी कानूनी वसीयत  कैसे तैयार करें’ विषय पर सेमिनार  आयोजित किया।  इस कार्यक्रम में धन हस्तांतरण की समय पर योजना बनाने पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति के ना  होने पर उनके प्रियजनों को कोई परेशानी न हो। सत्र के अंत में प्रतिभागियों को अपनी कानूनी वसीयत तैयार करने के कानूनी टिप्स दिए गए । सत्र का संचालन अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंस के मास्टर ट्रेनर दीपक जैन ने किया और  कोषाध्यक्ष, फिक्की फ्लो ,रुचि जैन, इस  सत्र  की  अध्यक्ष रही। एस्टेट प्लानिंग यह निर्धारित करने की प्रक्रिया है कि जब आप मर जायँगे या अक्षम हो जायें हैं तो आपकी संपत्ति का क्या होगा। अच्छी संपत्ति योजना यह सुनिश्चित करती है कि आपकी संपत्ति आपकी  इच्छाओं के अनुसार उचित रूप से वितरित की जाती है और आपके साथ कुछ होने की स्थिति में आपके प्रियजनों का ध्यान रखा जाय । अपनी संपत्ति की योजना बनाते समय, आप वसीयत विभिन्न रूपों में प्रयोग  कर सकते हैं जैसे  कि ट्रस्ट स्थापित कर सकते हैं,  पॉवर  ऑफ़ अटॉर्नी  स्थापित कर सकते हैं अथवा कोई विशेष कानूनी  उपाय भी कर सकते है। फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टरर की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा  ने इस अवसर पर कहा “हम अपने सदस्यों को वसीयत का मसौदा तैयार करने और इसकी बारीकियों  के महत्व के बारे में बताना चाहते थे। इसलिए, इस विषय पर हमारे सदस्यों को जागरूक करने के लिए यह सत्र समय की आवश्यकता थी। हमें यह जानकर खुशी हुई कि श्रीमान दीपक जैन ने हमारे  फिक्की फ़्लो  के सदस्यों  को नि:शुल्क  ही वसीयत का मसौदा तैयार करने के कानूनी टिप्स दिए। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए स्पीकर, दीपक जैन ने कहा ” फिक्की फ़्लो परिवार के साथ वसीयत की समयबद्ध योजना के महत्व पर चर्चा करना मेरे लिए  एक सौभाग्य की बात है। मैंने  4 आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जोर दिया है जो सभी वयस्कों को अपने धन हस्तांतरण की योजना बनाने के लिए होने चाहिए। मैंने ‘वसीयत’ बनाने की आवश्यकता और  महत्वपूर्ण तत्व को भी  इस सेमिनार में बताया है ” । “इस संवाद सत्र ने हमें वसीयत तैयार करने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद की है। मैं ज्ञानवर्धक सत्र के लिए श्री दीपक जैन को धन्यवाद देना चाहती हूं और  अब हम इस विषय पर अधिक जागरूक हैं”,  रुचि जैन, कोषाध्यक्ष, फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर।डॉ. नेहा शर्मा, अध्यक्ष, रुचि जैन, कोषाध्यक्ष; अनुराधा मल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष; किरण भट्ट, पूर्व अध्यक्ष; हरप्रीत कौर, संयुक्त कोषाध्यक्ष; मानसी रस्तोगी, संयुक्त सचिव, फिक्की फ़्लो, उत्तराखंड चैप्टर के सम्मानित सदस्य थे। श्री शशांक जैन, निदेशक, बालाजी इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टेंट  और  200  से  भी  अधिक  लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Leave A Comment