Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



RTE दाखिला : 17662 जरूरतमंद बच्चोें को शिक्षा के लिए विद्यालय हुए आवंटित

 

देहरादून। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ0 मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ब) के अन्तर्गत 25 प्रतिशत कोटे में वर्ष 2022-23 हेतु निजी विद्यालयों में होने वाले प्रवेश के सम्बन्ध में राज्य के सभी 13 जनपदों के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली गयी।
कुल आरक्षित 33672 सीटों के सापेक्ष कुल 21922 बच्चों के आवेदन पत्र सही पाये गये जिन्हे लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया तथा 17662 बच्चोें विद्यालय आवंटित किये गये। शेष अर्ह बच्चों को विद्यालय आवंटित नहीं हो पाये क्योंकि उनके द्वारा इच्छित विद्यालय में सीटें उपलब्ध नहीं रह गयी थीं। उक्त के क्रम में समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डा0 मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि लॉटरी में चयनित बच्चों की सूची उक्तानुसार जनपदों के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 24 मई को चस्पा की जायेगी। बच्चे/अभिभावक चयन की सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट के परिणाम विकल्प में जाकर प्राप्त की जा सकती हैं। जिन बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन हुआ हैं उनके द्वारा सम्बन्धित विद्यालय से सपर्म्क करते हुए प्रवेश से सम्बन्धित प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। प्रथमतः जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र सही पाये गये है उन्हीं को लाटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया है तथा यह भी व्यवस्था की गयी है कि लाटरी से सम्बन्धित सूचना आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर तत्काल पहुँच जाय। चयनित छात्र-छात्राओं के द्वारा लाटरी घोषित होने के बाद 20 जुलाई, 2022 से पूर्व चयनित विद्यालय से सम्पर्क करते हुए प्रवेश लेने की प्रक्रिया पूर्ण की जानी अनिवार्य होगी। निर्धारित समय तक प्रवेश हेतु उपस्थित न होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त समझा जायेगा। लाटरी प्रक्रिया के दौरान शिक्षा का अधिकार प्रकोष्ठ से उप राज्य परियोजना निदेशक, पल्लवी नैन, प्रशासनिक अधिकारी बी0पी0 मैन्दोली, इण्डस एक्शन संस्था के प्रतिनिधि द्रोण तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment