Breaking News:

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026



उत्तराखंड : अवैध खनन पर तत्काल चालान करने के निर्देश

नैनीताल। जनपद नैनीताल की दूरस्थ तहसील धारी क्षेत्रान्तर्गत पतलिया में सी0एम0 हैल्प लाईन एवं ई-मेल पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त, कुमाऊँ दीपक रावत ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त कुमाऊँ ने पाया कि पतलिया क्षेत्र में बेनाप भूमि पर डेवलपर द्वारा अवैध खनन, धारे का जल प्रवाह रोकना, गधेरों में अतिक्रमण करना, वृक्षों का अवैध कटान किया जा रहा है। साथ ही बिना अनुमति के जे0सी0बी0 का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे पतलिया सड़क को खतरा होना पाया गया। साथ ही कई वृक्षों को सूखाने का प्रयास किया गया। प्राकृतिक धाराओं, पूजा स्थलों पर निरीक्षण के दौरान कब्जा पाये जाने पर आयुक्त ने संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो एवं प्रभागीय वनाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही बेनाप भूमि पर जो अवैध खनन किया गया उसका तत्काल चालान करते हुए चालान की प्रति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। रावत ने यह भी निर्देश दिए गए है कि कितनी बेनाप भूमि में कब्जा किया गया है उसका लाल रंग से डिमारकेशन करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाय। आयुक्त ने पेड़ों के अवैध कटान के सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी आर0सी0 काण्डपाल, रेंजर हिमालय सिंह टोलिया एवं राजस्व विभाग को शीघ्र सही-सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा नवम्बर 2021 में तहसील धारी क्षेत्रान्तर्गत पतलिया में बेरी फार्म स्थापित करने हेतु 18 एकड़ जमीन की अनुमति दी गई थी जबकि अनुमति प्राप्त होने से 6-7 माह पूर्व ही संबंधित द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। रावत ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि आज निरीक्षण के दौरान जो राजस्व भूमि पर वृक्षों का अवैध कटान एवं अवैध खनन आदि पाया गया है उसका सही-सही आंकलन तत्काल करते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यदि आख्या में कोई त्रुटि पाई जायेगी तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश महरा, तहसीलदार तानिया रजवार, कानूनगो, पटवारी एवं ग्राम प्रधान पतलिया प्रताप सिंह के साथ ही अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave A Comment