Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



उत्तराखंड : आईएएस यादव की न्यायिक हिरासत 19 जुलाई तक बढ़ी

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उन्हें दोबारा 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रामविलास यादव अभी भी जेल में ही बंद हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब आगामी 19 जुलाई तक रामविलास यादव देहरादून की सुद्दोवाला जेल में ही रहेंगे। उनकी पेशी विजिलेंस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही हुई।।बुधवार को कोर्ट में पेश करने से एक दिन पहले यानी मंगलवार को विजिलेंस ने रामविलास यादव को एक दिन की रिमांड पर लिया था। मंगलवार को रिमांड में लेकर रामविलास यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। हालांकि इस बार भी उन्होंने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिए थे। यही कारण है कि विजिलेंस ने कोर्ट ने ये ही पैरवी की कि रामविलास यादव को अभी जेल में रखा जाए, जिसे कोर्ट ने मान लिया। बता दें कि निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव पर आरोप है कि उन्होंने आय से करीब 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में विजिलेंस ने बीती 27 जून को उनकी पत्नी और बेटी को भी नोटिस जारी किया था, लेकिन उनकी बेटी और पत्नी से विजिलेंस से दो सप्ताह का समय मांगा है। गौरतलब है कि बीती 22 जून को रामविलास यादव के सभी ठिकानों पर छापेमारी और दस्तावेज खंगालने के बाद विजिलेंस ने उन्हें देहरादून मुख्यालय पर तलब किया था। 22 जून को विजिलेंस मुख्यालय में रामविलास यादव से करीब 14 घंटे तक पूछताछ की गई थी। लेकिन उन्होंने विजिलेंस के सवालों का जवाब सही तरह से नहीं दिया था। विजिलेंस उनके किसी भी जवाब से संतुष्ट नहीं थी. इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायाकि हिरासत में भेज दिया था। 14 दिन की न्यायाकि हिरासत पूरी होने के बाद 6 जुलाई को रामविलास यादव को फिर से कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन कोर्ट रामविलास यादव को जमानत न देते हुए उनकी न्यायाकि हिरासत 14 दिनों के बढ़ा दी। उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में ये कोई पहला मामला है, जब कोई आईएएस अधिकारी को जेल हुई है।

Leave A Comment