Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



जानकारी : 13 जनपदों में 34 फायर स्टेशन एवं 13 फायर यूनिट संचालित

 

देहरादून। वर्तमान में उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में 13 जनपद में 34 फायर स्टेशन एवं 13 फायर यूनिट संचालित हैं। वर्तमान में मानसून सीजन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत समस्त फायर स्टेशन/यूनिट के अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों को क्रियाशील दशा में रखते हुये किसी भी दैवीय आपदा यथा भू-स्खलन बादल फटना, बाढ़, भूकम्प एवं अग्निकाण्ड आदि की घटनाओं के दौरान राहत एवं कार्यों को कुशलतापूर्वक सम्पादित किये जाने में सदैव तत्पर रहते हैं।
उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँचकर थ्पतेज तमेचवदकमत के रूप में अग्निशमन तथा राहत एवं बचाव का कार्य सम्पादित करते है साथ ही अग्निकाण्ड एवं आपदा से होने वाली हानि को कम करने के लिये समय समय पर जनपद के फायर स्टेशन/यूनिट के क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज/ग्रामीण/संवेदनशील क्षेत्रों/वन पंचायत आदि में अग्निकाण्ड एवं आपदा के समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में डैमोस्ट्रेशन देकर जागरूक किये जाने का कार्य करती है। फायर सीजन में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा मनाग्नि की घटनाओं को नियंत्रित किये जाने में अपना विशेष योगदान दिया जाता है।
वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि होने के कारण राज्य के अधिकांश जनपदों में भू-स्खलन, बादल फटना, बाढ़, इत्यादि की घटनायें घटित होती रहती हैं जिस हेतु आपदा के दृष्टिगत राज्य के पर्वतीय जनपद में पड़ने वाले दूरस्थ क्षेत्रों में अति संवेदनशील/संवेदनशील स्थलों पर यथा जनपद- रूद्रप्रयाग में फाटा, अगस्तमुनी, एवं श्री केदारनाथ धाम, जनपद चमोली में गैरसैण एवं श्री बद्रीनाथ धाम, जनपद टिहरी में घनशाली जनपद पौड़ी में थलीसैंण, जनपद-देहरादून में त्यूनी जनपद उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड हैलीपैड, मोरी, पुरोला, नौगाँव जनपद-टिहरी में घनसाली, जनपद पिथौरागढ में डीडीहाट एवं धारचूला जनपद बागेश्वर में गरूड एवं कपकोट आदि स्थलों पर प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों मय आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों सहित फायर यूनिट की तैनाती की गयी है, जो निरंतर जनपद मुख्यालय के फायर स्टेशन के सम्पर्क में रहते हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जनपद मुख्यालय के फायर स्टेशन से सम्बन्धित फायर यूनिट को तत्काल सहायता पहुँचाई जा सके, वर्तमान में जनमानस द्वारा भी उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में दिये जाने वाले विशेष योगदान विशेषकर राहत बचाव एवं जीव रक्षा सम्बन्धी कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है।

Leave A Comment