Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



उत्तराखंड : प्रदेश में बारिश के चलते 167 मार्ग बंद हुए, 69 मार्गों को खोला गया

 

देहरादून। राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। सभी सम्बन्धित विभागों के नोडल अधिकारी नियमित रूप से आपदा प्रबंधन केंद्र में उपस्थित रहकर विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आज कुल 85 मार्ग अवरुद्ध हुए तथा 82 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 167 अवरुद्ध मार्गो में से 69 मार्गों को आज खोल दिया गया है। शेष 98 मार्ग अवरुद्ध हैं, जिसमें से 14 राज्य मार्ग, 08 मुख्य जिला मार्ग, 04 अन्य जिला मार्ग एवं 72 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं। इसके अतिरिक्त पी.एम.जी.एस.वाई. के अन्तर्गत आज 24 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 158 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 182 अवरूद्ध मार्गो में से आज 27 मार्गो को खोल दिया गया है, शेष 155 अवरुद्ध मार्गो को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है, वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 80 मशीनें, राज्य राजमार्गों पर 18 मशीनें,  मुख्य जिला मार्गो पर 12 मशीनें, अन्य जिला मार्गो पर 08 मशीनें, तथा ग्रामीण मार्गो पर 77 मशीनें,  कुल 195 मशीनें कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गो पर 103 मशीनें लगायी गयी है। इस प्रकार कुल 298 मशीनें मार्ग खोलने का कार्य कर रही हैं।
जल संस्थान के अंतर्गत आपदा की स्थिति में, विभिन्न शाखाओं में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं एवं किराये के 219 पेयजल टैंकर चिन्हित हैं। राज्य के अन्तर्गत वर्ष 2022 में दैवीय आपदाध्अतिवृष्टि से वर्तमान तक कुल 605 पेयजल योजनायें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिनमें अस्थायी व्यवस्था से पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गयी है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। जनपद टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली के अन्तर्गत भारी वर्षा के कारण कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। जिसमें विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है। वर्तमान तक राज्य में कुल 100 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 90 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई है। शेष 10 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है  एस.डी.आर.एफ. के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के डुंडा में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की गई। जनपद चमोली के लामबगड़ में बरसाती पानी से मार्ग अवरुद्ध होने पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोगों व यात्रियां को सकुशल पार कराया गया।  भगत सिंह कॉलोनी देहरादून में पूर्व में गदेरे में बहे व्यक्ति की खोजबीन हेतु एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया।

Leave A Comment