Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



नारी निकेतन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा हल्की राजनीति न करे : सुरेन्द्र कुमार

surendra-kumar

मीडिया सेंटर सचिवालय में मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाये गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें अगले वर्ष के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष बने रहने की कामना की हैै। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत एवं भाजपा नेताओं को अगले वर्ष मजबूत विपक्ष में रहने की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा को हल्की राजनीति नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष शायद यह भूल गए है, कि वे भी राज्य बनने से पूर्व व राज्य बनने के बाद भी 7 वर्षों तक सरकार में रहे है। उस समय की तमाम घटनाओं के लिए उनकी सरकार ने नारी निकेतन व स्वसंवासिनियों के लिए क्यों कोई पुख्ता व्यवस्था नही की थी। भाजपा को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते नारी निकेतन की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को करने से किसने रोका था। प्रेस वार्ता में श्री कुमार ने कहा कि नारी निकेतन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्वयं पहल करते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है और उच्चस्तरीय जांच चल रही है। वर्ष 2010 से नारी निकेतन में हुई इस तरह की घटनाओं की जांच के नतीजो का इंतजार भाजपा के नेताओं को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन की व्यवस्थाओं में अमूल चूल परिवर्तन करते हुए स्वसंवासिनियों के प्रवेश के समय उनका हैल्थकार्ड, खानपान, सम्मान व सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैै। यह सब काम भाजपा अपने कार्यकाल में भी कर सकती थी। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी ने भाजपा नेताओं पर सीबीआई का नाम लेकर देश में मुख्यमंत्रियों को धमकाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री टीम इंडिया बनाने की बात करते है, वही भाजपा के नेतागणों को सीबीआई से अचानक प्रेम हो गया है, और लगता है इस प्रेम का उपयोग भाजपा अपने चुनावी प्रचार के लिए करना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टोलरेन्स की नीति है, परन्तु जिस पार्टी के दो मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार के कारण अपने पद छोडने पडे हो, जिस भाजपा के शासन काल में सारंगी कांड, आपदा घोटाला, कुम्भ घोटाला, राजधानी निर्माण घोटाला, स्टूर्जिया घोटाला जिसमें एक घण्टे में तमाम लैण्ड यूज परिवर्तन हो गया हो। जिस भाजपा की सरकार ने 25 करोड़ का मुख्यमंत्री का आवास छोटे राज्य को दिया हो, जिसमें स्वीमिंग पूल बनाया जाना पहली प्राथमिकता थी उस पार्टी के नेताओं को नसीहत देने की आवश्यकता नही है।

Leave A Comment