Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



देहरादून में 12 अगस्त को होंगे सारेगामापा लिटिल ऑडिशन

 

देहरादून। पिछले तीस वर्षों से ज़ी टीवी ने दर्शकों को अंताक्षरी, सारेगामापा, डांस इंडिया डांस और इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ जैसे घरेलू नॉन-फिक्शन फॉर्मेट दिए, जो न सिर्फ बेहद पॉपुलर टैलेंट-बेस्ड रियलिटी फ्रेंचाइज़ी बन गए, बल्कि आज भी चर्चित हैं और दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। इस साल डीआईडी लिटिल मास्टर्स और डीआईडी सुपर मॉम्स में टैलेंटेड यंग बच्चों और सुपर मॉम्स को अपना डांसिंग टैलेंट दिखाने का एक बड़ा मौका देने के बाद अब ज़ी टीवी एक बार फिर सिंगिंग के बेमिसाल नन्हें उस्तादों को सबसे बड़े मंच पर चमकने का एक और शानदार मौका दे रहा है! पिछले आठ सीजन्स को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के बाद अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर नॉन-फिक्शन शो सारेगामापा लिटिल चौंप्स का 9वां सीज़न लॉन्च करने जा रहा है। अगले लिटिल चौंप्स की राष्ट्रव्यापी खोज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशंस होने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 12 अगस्त को देहरादून में हो रही है। असल में ऑनलाइन ऑडिशन पहले ही शुरू हो चुके हैं और इसमें रजिस्टर करने के लिए आपको सिर्फ 9137857912 या 9137857830 पर अपना एक वीडियो व्हॉट्सएप करना है, जिसके साथ आपको अपने नाम, शहर और उम्र का विवरण भी देना होगा। सभी नन्हें उभरते गायकों के लिए एक और बढ़िया खबर यह है कि शंकर महादेवन, जो सारेगामापा फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, इस सीजन के पहले जज के रूप में चुने गए हैं। इस सिंगर एवं कंपोज़र ने इस पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो के दूसरे कई संस्करणों को जज किया है, लेकिन यह पहली बार है जब वे सारेगामापा लिटिल चौंप्स के जज बनेंगे और इसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। वे देशभर से आए यंग सिंगर्स का मार्गदर्शन करेंगे और उनका हुनर संवारेंगे ताकि वो संगीत की दुनिया में अपना नाम बना सकें। शंकर महादेवन बताते हैं, ‘‘मैं इस मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहली बार है जब मैं सारेगामापा लिटिल चौंप्स को जज करूंगा और मुझे वाकई इसका इंतजार है। मैं इन नन्हें बच्चों को कल के सितारे बनने के लिए तैयार करूंगा। इन वर्षों में मैंने देखा है कि किस तरह यह शो बहुत-से यंग टैलेंट के लिए लॉन्च प्लेटफॉर्म रहा है। मैं सचमुच यह सोचता हूं कि उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका देना वाकई बहुत जरूरी है। छोटी उम्र से शुरुआत करने से वाकई इन बच्चों को जल्दी सीखने, आगे बढ़ने और म्यूज़िक इंडस्ट्री में जल्द से जल्द अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। बतौर म्यूज़िक कंपोज़र हमें हमेशा नए टैलेंट और नई आवाजों की तलाश होती है और छिपे हुए हीरे ढूंढने के लिए यह वाकई सबसे अच्छी जगह है। सारेगामापा लिटिल चौंप्स उभरते हुए टैलेंट के लिए सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म्स में से एक है और इसमें मुझे कुछ मनमोहक एक्ट्स देखने का बेसब्री से इंतजार है। जहां देहरादून में ऑडिशंस की शुरुआत हो रही है, वहीं आने वाले हफ्तों में ज़ी टीवी चंडीगढ़, जयपुर, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, और नागपुर जैसे शहरों में ऑफलाइन ऑडिशंस आयोजित करेगा। तो यदि आपको लगता है कि गाना आपकी लगन है और आप दुनिया को अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं, तो अब वक्त आ गया है कि आप ऑडिशन के लिए अपने नज़दीकी शहर पहुंचे और इस भव्य रियलिटी शो का हिस्सा बनें।

Leave A Comment