Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



लक्ष्य सेन ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

 

देहरादून। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लक्ष्य सेन उत्तराखंड के दूसरे गोल्डन ब्वॉय बन गए। इससे पहले अंतिम बार 2006 में निशानेबाज जसपाल राणा ने अंतिम बार सेन्टर फायर पिस्टल मेन्स पेअर्स इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एकल के फाइनल में लक्ष्य ने मलेशिया के एनजी टीजे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। डेविस कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम का हिस्सा रह चुके लक्ष्य सेन से शुरू से ही देश को गोल्ड की उम्मीद थी जिस पर वह खरे उतरे। सोमवार दोपहर शुरू हुए मुकाबले में लक्ष्य का मैच देखने के लिए खेल प्रेमी टीवी के आगे डटे रहे। लक्ष्य ने खेल प्रेमियों को निराश नहीं किया और गोल्ड मेडल जीत कर सभी के चेहरे पर रौनक ला दी। लक्ष्य सेन ने पहला सेट हारने के बाद बाजी पलट दी। पहला सेट हराने से खेल प्रेमी निराश थे। लेकिन बाद के दो सेट में जिस तरह से लक्ष्य ने लय पकड़ ली, उससे हर कोई उनका कायल हो गया। उन्होंने मलेशिया के खिलाड़ी योंग को कोई मौका नहीं दिया। लक्ष्य के गोल्ड मेडल जीतने के बाद से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
लक्ष्य सेन ने 2021 में हुएल्वा में हुई वर्ल्ड चौंपियनशिप के मेन्स सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। उन्हें भारत के किदांबी श्रीकांत से हार मिली थी। इसके बाद लक्ष्य ने थॉमस कप में मेन्स टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जहां लक्ष्य पुरुष एकल में स्वर्ण जीता वहीं मिक्स्ड टीम ने रजत पदक जीता। लक्ष्य ने मनीला में हुई एशिया टीम चौंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2018 में ब्यूनस आयर्स में हुए यूथ ओलंपिक गेम्स में लक्ष्य ने रजत पदक जीता था। 2018 में वर्ल्ड जूनियर चौंपियनशिप में उन्होंने कांस्य अपने नाम किया था। एशियन जूनियर चौंपियनशिप 2018 में स्वर्ण और 2016 में कांस्य जीता था।

Leave A Comment