Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



जरा हटके : जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले, 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। रुड़की के झबरेड़ा गांव में दीवार बनाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिससे गांव में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार साबतवाली निवासी नीटू रविवार को दीवार निमार्ण करा रहा था। दीवार निर्माण को लेकर पड़ोस के प्रमोद ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से गाली गलौज शुरू हो गई और महिलाएं व पुरुष आमने सामने आ गए। लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में धारदार हथियार भी चल गए। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे बवाल हो गया और चीख पुकार मच गई। साथ ही पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
इस बीच दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कमलेश (45), पारुल (22), प्रमोद (47), रोहित (24), काशी देवी (70), रीना (24), अंजना (30) समेत नौ घायल हो गए। जिसमें कमलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, नीटू की तहरीर पर प्रमोद, ओमप्रकाश, रोहित, पॉपिन, रोहित, अजय, साक्षी, पारुल, मनीषा, विशाखा, ममता, लीला, सचिन और यशपाल और प्रमोद की तहरीर पर रविंद्र कुमार, रोहित, अभिषेक, महन, शीलू, सचिन, सोनू, मोनू, ठाकुर, इंद्रेश, कमलेश, रीना, सारिका, आरजू, अनिता, साक्षी, सपना, राधिका, रज्जो, मधु पर केस दर्ज किया गया है।

Leave A Comment