Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



हरिद्वार : सीएम धामी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

 

हरिद्वार | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जयराम आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज की अष्टादश पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जीवन सनातन धर्म के संरक्षण एवं लोक कल्याण के कार्यों में बीता तथा उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, वे हमेशा निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्य में संलग्न रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार कावड़ यात्रा में बजट का प्रावधान किया तथा कांवड़ मेले की बैठक देहरादून के बजाय हरिद्वार में रखी, जिससे सभी कार्य सहज ढंग से सम्पन्न हुये।
मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुये कहा कि यह पूरे देश में लागू होना चाहिये। उत्तराखण्ड का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति आज पोर्टल/वेबसाइट का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके माध्यम से समान नागरिक संहिता पर जनता की राय ली जाएगी एवं उनके द्वारा दिए गए बिंदुओं के आधार पर अन्तिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी में भव्य कारिडोर, भव्य केदारपुरी का निर्माण कार्य चल रहा है एवं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है तथा कश्मीर में धारा 370 हटा कर दो विधान दो निशान की परम्परा को समाप्त करने का कार्य भी उन्होंने किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड के ग्रोथ रेट को दोगुना करने के लिये कार्य कर रही है तथा जनता की साझेदार बन कर उत्तराखंड को आने वाले सालों में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की मदद, एवं गौ सेवा में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी की सोच एवं संकल्प को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। योग गुरु स्वामी रामदेव बाबा ने ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयराम आश्रम का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि यह सेवा, शिक्षा आदि का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुये कहा कि उनके विश्वास एवं मेहनत ने असाधारण यात्रा को साधारण बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश एवं विश्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र बने, इसके लिए पतंजलि संस्थान कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में सरकार का सहयोग करेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जयराम आश्रम के प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्रस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज को नमन करते हुये कहा कि उनके आशीर्वाद से जय राम आश्रम द्वारा सामाजिक हित के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महानुभावों का कार्यक्रम में पधारने के लिये आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि, महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि जी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरि, आखाड़ा परिषद अध्यक्ष व सचिव महानिर्माणाी महन्त रविन्द्रपुरी जी, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरष्ठि पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, बड़ी सख्ंया पूज्य सन्त, अध्यापकगण, छात्र/छात्रायें तथा जयराम आश्रम से जुड़े हुये पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Comment