Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



युवा संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री धामी ने दिए युवाओं के सवालों के जवाब

 

पन्तनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और युवाओं के सवालों का बहुत ही सहेजता एवं सरलता जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर बधाई सेन्दश पोस्ट कार्ड डाक द्वारा भेजा।
कार्यक्रम में निशा सिंह ने बैकलोग के पद भरे जाने तथा बरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रश्न किया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैकलोग ही नहीं अन्य रिक्त पदों को भरना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नकल एवं पेपर लीक की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए डीजीपी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए थे, जिसमें अब तक 41 गुनहगारों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की संपत्तियां कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं तथा उन पर गैंगस्टर के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक घोटाले में शामिल हर एक व्यक्ति जेल नहीं पहुंच जाता, तब तक जांच चलती रहेगी। उन्होंने कहां कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होने वाले 7000 पदों को तत्काल भरने के लिए, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7000 भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा अक्टूबर माह में विज्ञप्ति जारी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित कर ली गई है जो कि शीघ्र ही जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त 12000 पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा।
राहुल भट्ट ने देश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां की हमारे देश का आधार एवं धरातल मजबूत हो, जिससे अर्थव्यवस्था सही प्रकार से चलती रहे। उन्होंने कहा कि देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक उपज उत्पादन पर जोर दिया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद्यान्न आयात नहीं करना पड़ रहा और भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी की बहुत बड़ी धनराशि रक्षा उपकरण एवं हथियार खरीदने में जाती थी, रक्षा उपकरणों के आयात के विपरीत भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है तथा रक्षा उपकरण आयात के स्थान पर निर्यात की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 सालों में सकल घरेलू उत्पाद दोगुना हुआ है तथा प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2010 में भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी परंतु अब भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है,  उन्होंने कहा कि देश में जब पोलियो वायरस आया था तब देश को पोलियो की दवाई मिलने में 15 साल का वक्त लग गया था, परंतु जब कोरोना ने विश्व भर में दस्तक दी तो विश्व जगत यह चिंता कर रहा था कि यदि भारत में यह बीमारी फैली तो विश्व के लिए भारत जिम्मेदारी बन जाएगा परंतु पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के सभी नागरिकों को प्रथम व द्वितीय डोज के साथ ही बूस्टर डोज भी फ्री में लगाई गई तथा विश्व के अन्य देशों को भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

Leave A Comment