Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



लुटेरी दुल्हन सहित 6 लोग गिरफ्तार, जानिए खबर

 

dulahan ho gyi luteri

रूद्रपुर। शादी कर दुल्हे और उनके परिवार को लूटने वाले लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के तीन लोग फरार हैं। जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। आरोप है कि गैंग ने राजस्थान के कारोबारी परिवार के घर में शादी कराने के लिए नगद पैसे लिए और शादी के बाद दुल्हन सात दिनों बाद जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि अवतार सिंह निवासी उदयपुर ने शिकायत की थी उसने 19 सितम्बर को राजस्थान में रिया नाम की लडकी से शादी की थी और शादी के सात दिन बाद 25 सितम्बर को रिया घर के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने शादी कराने वाले बिचौलिये की तलाश की तो पंकज नाम के एक व्यक्ति तक पुलिस पहुंच गयी। जिसने बताया कि रिया का असली नाम सुहानी पुत्री चौखलाल है जो थाना आईटीआई काशीपुर जिला उधमसिंहनगर की रहने वाली है। बताया कि रिया शादीशुदा है जिसके पति का नाम बाबू है और उसने अपनी मां रेखा, सिमरन, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, अनूप तिवारी, पाल कौर प्रवीण कुमार उर्फ रामवीर उर्फ ठाकुर व अपने पति बाबू के साथ मिलकर फर्जी आईडी बनाकर शादी की है। रिया व अन्य लोगो द्वारा दुल्हे परिवार को बताया गया था कि रिया के माता पिता का बचपन में ही देहान्त हो गया था, रिया काफी गरीब है इसके मां बाप नही है। वहीं रिया की मां रेखा ने फंसता देख अपनी लडकी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम सुहानी उर्फ रिया पुत्री चोखेलाल निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंहनगर, रेखा पत्नी चोखेलाल, सिमरन उर्फ सुखविन्दर कौर पुत्री सुरेन्द्र सिंह निवासी सरोवर नगर थाना गदरपुर, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र सतनाम सिंह निवासी बैराज कालोनी शक्तिनगर बिजनौर, बाबू पुत्र जगन लाल निवासी गदरपुर व पंकज पुत्र बुद्ध सिंह निवासी जालौन हाल राधास्वामी बाग चौमू जनपद जयपुर राजस्थान है। वहीं फरार लोगों में अनूप तिवारी पुत्र हरिशंकर निवासी जालौन, प्रवीण कुमार उर्फ रामवीर उर्फ ठाकुर, पाल कौर पत्नी प्रेम सिंह निवासी गुलरभोज शामिल है।

Leave A Comment