Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



अंकिता हत्याकांड : आरोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की

 

देहरादून। अंकिता के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपियों को शुक्रवार को पौड़ी जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए अंकिता का दोस्त पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। एसआईटी ने उसको गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए हैं। पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात को पुलिस को बताया है। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी पांच दिनों से जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, पुष्प (फोन पर बातचीत) शामिल हैं। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, इसे समझने के लिए कई बार घटनास्थल का मुआयना भी किया। रिजॉर्ट से भी बहुत से साक्ष्य लिए गए हैं। इन्हीं, सब कड़ियों को हत्याकांड से जोड़ने के लिए एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। सुनवाई के लिए कोर्ट ने बृहस्पतिवार का दिन तय किया था। सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने तीनों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। तीनों इस वक्त पौड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। तीनों को एसआईटी शुक्रवार को जेल से ले सकती है। बताया जा रहा कि लोगों के गुस्से को देखते हुए पीसीआर होने वाली कार्रवाई को एसआईटी गोपनीय रखना चाहती है। इससे पहले भी आरोपियों के साथ लोग मारपीट कर चुके हैं। वाहनों पर भी हमला किया गया था। ऐसे में यदि पीसीआर की कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी, तो कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी। हालांकि, कब आरोपियों को घटनास्थल ले जाया जाएगा और कहां पर पूछताछ होगी, इसके बारे में अधिकारी बयान नहीं दे रहे हैं। मामले में अंकिता का दोस्त पुष्प दीप अहम गवाह माना जा रहा है। पुष्प बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा था। यहां से एसआईटी के सदस्य उसे गोपनीय स्थान पर ले गए। वहां पर सुबह से शाम तक तमाम जानकारियां हासिल की गईं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, यदि पुष्प मामले में आगे न बढ़ता तो बात कभी सामने न आ पाती। यदि आती थी तो पुलिस के लिए इसे सुलझाने में बहुत मुश्किलों को सामना करना पड़ता। पुष्प ही वह व्यक्ति है, जो इन आरोपियों से लगातार संपर्क कर रहा था। अंकिता ने भी उससे आपबीती कई बार बताई है। दोनों की चैट भी वायरल हुई है।

Leave A Comment