Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पीएम ने किया 5जी का शुभारंभ, जियो-ग्लास पहन पीएम ने लिया वर्चुअल रियलिटी का जायजा

 

देहरादून। इंडिया मोबाइल कांग्रेस यानी आईएमसी में 5जी की धमाकेदार शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का बटन दबा कर शुभारंभ किया। जियो ट्रू 5जी तकनीक का जायजा लेने प्रधानमंत्री जियो पवेलियन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जियो-ग्लास पहनकर वर्चुअल रियलिटी का रियल टाइम एक्पिरियंस किया। इस दौरान जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी प्रधानमंत्री को जियो-ग्लास के बारे में बताते दिखे। इससे पहले रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो पवेलियन पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। देश वासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने मोदी ने कहा कि टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से 130 करोड़ भारतीयों को 5जी के तौर पर एक शानदार उपहार मिला है। 5जी, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5जी, अवसरों के अनंत-आकाश की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने विपक्षियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार के प्रयासों से भारत में डेटा की कीमत बहुत कम बनी हुई है। ये बात अलग है कि हमने इसका हल्ला नहीं मचाया, बड़े-बड़े विज्ञापन नहीं दिए। हमने फोकस किया कि कैसे देश के लोगों की सहूलियत बढ़े, ‘ईज़-ऑफ-लिविंग’ बढ़े। उद्घाटन सेशन में मुकेश अंबानी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही देश, 5जी की सुपरफास्ट इंटरनेट सेवाओं का आनंद ले पाएगा। दीवाली तक चुनिंदा मैट्रो शहरों में और 2023 के अंत तक पूरे देश के हर शहर और हर तालुका में 5 जी सर्विस शुरू कर दी जाएगी। मुकेश अंबानी ने ईशारा किया कि दुनिया के मुकाबले भारत में 5जी सेवाएं सस्ती होंगी उन्होंने कहा कि “5जी का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। देश ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5जी सेवाओं को शुरू करेंगे।“ रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर भारतीय के लिए डिवाइस और सर्विस दोनों को किफायती होना चाहिए। अंबानी ने 5जी को डिजिटल कामधेनु बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 5जी के लिए उठाए गए कदमों की सरहाना भी की और कहा कि 5जी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी तकनीक से कहीं बढ़कर है। यह एक मूलभूत तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचौन और मेटावर्स जैसी अन्य टेक्नोलॉजी की पूरी क्षमता को पूरी तरह अनलॉक करेगी। प्रधानमंत्री के सामने भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने बेहद दिलचस्प बात कही। उन्होंने माना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, बहुत तेज रफ्तार से टेक्नोलॉजी को आगे ले गए, और हमें यानी बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी अपनी स्पीड बढ़ानी पड़ी।

Leave A Comment