Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7776 जरूरतमंदों को मिलेगा सपनों का घर , जानिए खबर

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी गरीबों को घर का सपना हो रहा साकार: सीएम धामी

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 8 योजनाएं उधम सिंह नगर की व 1 योजना नैनीताल जिले के रामनगर की है। उन्होंने स्पष्ट कहा की योजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो और निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी एवं हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मुख्यमंत्री ने 6499.53 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना मटकोटा, रुद्रपुर, 6681.26 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना भयामनगर, गदरपुर, 6625.96 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना उकरौली, सितारगंज, 8946.21 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना शिमला पिस्तौर, रुद्रपुर, 4345.06 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना गंगापुर गोसाई, काशीपुर, 8418.83 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना, जसपुर, 3560.40 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना मानपुर, काशीपुर, 3793.16 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना उमेधपुर, रामनगर, नैनीताल एवं 5833.85 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना महुआखेड़ागंज, काशीपुर की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 9 आवासीय परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज ऐसे पावन दिवस पर ये पुण्य कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि सितंबर 2024 तक यह सभी योजनाएं अपने तय समय पर पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच आज अनेकों ऐसे परिवार है जिनके लिए अपना घर किसी सपने से कम नहीं है और वह बरसों की मेहनत के बाद भी अपने इस सपने को साकार नहीं कर पा रहे हैं । जब एक गरीब को घर मिलता है तो उसके जीवन में स्थिरता आती है, वह नई उम्मीद और आशाओं के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ता है। इसलिए गरीबों को पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना मात्र नहीं है, माननीय प्रधानमंत्री जी का यह अभियान एक सरकारी योजना मात्र नहीं है,प्रदेश के एक-एक वंचित को इस बात का विश्वास देने की भी प्रतिबद्धता है एवं संकल्प है कि सरकार उनके सशक्तिकरण, आगे बढ़ाने के लिए, समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को जिसके पास कोई सुविधा नहीं है, कोई साधन नहीं है, कोई सोच नहीं है, उसको भी आगे बढ़ाने का काम किसी ने किया है तो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज जिन 9 परियोजना का शिलान्यास किया गया है जिनके जरिए 7776 मकान बनाए जाएंगे यह संख्या कोई छोटी संख्या नहीं है। इन 7776 परिवारों में समृद्धि के नए युग की शुरुआत होगी, एक नया दौर उनके लिए प्रारम्भ होगा, एक नया अवसर उनके पास आएगा। इतना ही नहीं इस योजना से हमारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बहुत ही निर्णायक पहल शुरू हुई है। आज देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ से भी अधिक मकान बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शोषित वंचित एवं निर्बलों का सशक्तिकरण हो रहा है, ऐसा सशक्तिकरण देश में पहले कभी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड की धरती से विशेष लगाव है, उन्होंने कई बार कहा है कि उनका उत्तराखंड की धरती से कर्म और मर्म का रिश्ता है। किच्छा में एम्स के लिए भी जमीन स्वीकृत हो गई है, आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसपास ही मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहर तेजी से आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हम निरंतर अपने शहर को कल के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यह भी संकल्प लिया है कि अगले 5 वर्षों के अंदर हम उत्तराखंड के अंदर 5 नए शहर बनाने का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी, अपने-अपने क्षेत्रों में परिश्रम करना होगा, जिसको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूरे सामर्थ्य, कर्मठता एवं तन्मयता से निभाना होगा और प्रधानमंत्री जी के कथन को सिद्ध करके दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि कर्म पथ पर चलते हुए अगर आप बैठ जाएंगे तो आपकी सफलता भी रुक जाएगी, अगर आप खड़े होंगे तो सफलता भी उठ खड़ी होगी, अगर आप आगे बढ़ते हैं तो सफलता भी वैसे ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड जो कि हमारा विकल्प रहित संकल्प है, इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम सब मिलकर एकजुट होकर एक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो कोई भी ऐसी ताकत नहीं होगी जो हमें भारत के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल होने से रोक सकें, श्रेष्ठ बनने से रोक सके।उन्होंने कहा कि रामनगर रोड से सेठी पेट्रोल पंप तक सुधारीकरण का काम किया जाएगा। काशीपुर में बरसात के समय में ड्रेनेज की समस्या से निजात हेतु ठीक करने की योजना बनाई जाएगी, गिरीताल का भी विकास का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने मां भगवती से सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, मेयर उषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग सायरा बानो, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एसएसपी मंजूनाथ टीसी मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा सचिव आवास एसएन पाण्डे,अपर आवास आयुक्त पीसी दुमका, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment