Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



नीता अंबानी के नाम से खुलेगा भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र

 

देहरादून। ईशा अंबानी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र-नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) खोलने की घोषणा की। यह केंद्र उनकी मां नीता मुकेश अंबानी को समर्पित हैं। नीता अंबानी लंबे समय से कला के क्षेत्र में एक संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। कला के क्षेत्र में यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। 31 मार्च 2023 को इसके दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। लॉन्च के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी)  को बनाया जाएगा। इसमें एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब शामिल जैसे  शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा। घोषणा के मौके पर ईशा ने कहा, ष्नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक जगह नही है। यह कला, संस्कृति और भारत के लिए मेरी मां के जुनून की परिणति है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक लोग इकट्ठा हो सकें। एनएमएसीसी के लिए उनका विजन भारत की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के और नजदीक लाना है। तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नाटककार और निर्देशक फिरोज अब्बास खान, लेखक और कॉस्ट्यूम एक्सपर्ट हामिश बाउल्स (एडिटर-इन-चीफ, द वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर्स, इंटरनेशनल एडिटर-एट-लार्ज, वोग यूएस), भारत के प्रमुख सांस्कृतिक सिद्धांतकार रंजीत होसकोटे और जेफरी डिच (अमेरिकी क्यूरेटर, समकालीन कला संग्रहालय, लॉस एंजिल्स के पूर्व निदेशक) अपने कलात्मक प्रदर्शन और विचारों को दर्शकों के सामने रखेंगे।

Leave A Comment