Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



टेंट में रह रहे मजदूरों पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

 

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी तो धाम में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है। इसके साथ ही गौरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर भी जगह-जगह बोल्डर गिरने के साथ ही मलबा भी आ रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में भूस्खलन होने के कारण एक टेंट में रह रहे 6 मजदूरों पर एक भारी बोल्डर गिर जाने से यहां रह रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं। केदारनाथ धाम की बात करें तो धाम के पीछे की चोटियों पर बर्फबारी जारी है। वहीं, केदारनाथ धाम में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है। भारी बारिश और ठंड के बावजूद भी यात्री भारी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद भूस्खलन का दौर भी एक बार फिर शुरू हो गया है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के निकट भूस्खलन के कारण टेंट के भीतर रह रहे 6 मजदूरों में से एक बोल्डर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मजदूर के शव को गौरीकुंड लेकर आई। गौरीकुंड में पंचनामा भरने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यह मजदूर पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालन का कार्य करता था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया जंगलचट्टी के पास कुछ घोड़ा-खच्चर मजदूरों ने टेंट लगाया हुआ था। सोमवार सुबह के समय ऊपरी पहाड़ी से गिरे पत्थर गिरने की चपेट में धनवीर पुत्र सांतु लाल उम्र 24 वर्ष निवासी कंडाली विकासखण्ड जखोली आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंट के भीतर अन्य पांच लोग भी थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Leave A Comment