Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम धामी करेंगे तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव का शुभारंभ

देहरादून। तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक महेन्द्र ग्राउन्ड, निकट शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। तीन दिवसीय मेले के आयोजक व संयोजक वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बताया कि नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय लोकगायक श्याम राना व लोकगायिका अमृता लुगंली तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 में मुख्य आकर्षण का केंन्द्र रहेंगे। देहरादूनवासियों के लिए मेले में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, सरकारी व अर्ध सरकारी विभिन्न प्रकार के स्टॉलों की प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैदिपावली नाट्य-नाटिका प्रस्तुति, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले तथा विभिन्न संस्थानों एवं समूह द्वारा शानदान प्रस्तुतियां दी जायेंगी। वीर गोर्खाकल्याण समिति के महासचिव विशाल थापा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कैबिनेट मंत्री माननीय गणेश जोशी जी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे दिन में मुख्य अतिथि के रुप में महामहिम डॉ शंकर प्रसाद शर्मा नेपाल के राजदूत मौजूद रहेंगे एवं गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 की गरिमा को बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान गोर्खा अचीवर सम्मान भी दिया जायेगा। सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड के अलग-अलग संस्थाओं द्वारा नामंकन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या अधिक होने के कारण अलग-अलग जगह से आये संस्थाओं का ऑडिशन लिया गया। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेपाली, गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, राजस्थानी, पंजाबी व हिन्दी गानों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियां दी जायेंगी, साथ ही जनजातिय समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा वही हमारे लोकप्रिय गायिका शिकायना मुखिया और सोनाली राई भी अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग, उपाघ्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, मनोज तमांग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, सचिव देविन शाही, सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दीवान, सांस्कृतिक सह सचिव झगु राना, संरक्षक मेजर बि पी थापा, संरक्षक सारिका प्रधान, सलाहकार कर्नल फुल माया गुरुंग, कर्नल एलबी खत्री वही समिति सदस्यों में  बुदेश राई, दिल कुमारी शाही ,करमिता थापा,सूबेदार मीन प्रसाद गुरुंग  एवं सूजन शाही मौजूद रहे।

Leave A Comment