Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता फोनिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य की अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्घ्यमंत्री पुष्घ्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने पोस्ट के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर अनेक राजनीतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केदार सिंह फोनिया के निधन पर रुद्रप्रयाग और चमोली को बड़ी क्षति हुई है। अनेक लोगों ने फोनिया के निधन पर गहरा दुख जताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। दुख व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनानंद सती, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, माधो सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित कई लोग शामिल हैं।
—————————————————

Leave A Comment