Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



बड़ी खबर : विधानसभा सचिवालय से हटाए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 

हल्द्वानी। हाईकोर्ट नैनीताल ने विधानसभा सचिवालय से हटाए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने विधानसभा सचिवालय से चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि नियत की गई है। बर्खास्तगी के आदेश को बबीता भंडारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट एवं कुलदीप सिंह समेत अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवीदत्त कामत, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, रवींद्र सिंह बिष्ठ और आलोक मेहरा ने पैरवी की। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से लोकहित को देखते हुए इन कर्मचारियों की सेवाएं 27, 28 और 29 सितंबर को समाप्त कर दी थीं। इन कर्मचारियों को किस आधार पर और किस कारण से सेवा से हटाया गया, इस बात का बर्खास्तगी आदेश में कहीं उल्लेख नहीं किया गया। कार्रवाई से पहले इन कर्मचारियों का पक्ष भी नहीं सुना गया। जबकि इन कर्मचारियों से विस सचिवालय में नियमित कर्मचारियों की तरह कार्य कराया गया। दलील दी कि एक साथ इतने कर्मचारियों को बर्खास्त करना लोकहित नहीं है। बर्खास्तगी का यह आदेश विधि विरुद्ध है।
विधानसभा सचिवालय में 396 पदों पर बैक डोर नियुक्तियां 2002 से 2015 के बीच भी हुई हैं। जिनको नियमित किया जा चुका है। लेकिन सिर्फ संबंधित कर्मचारियों को ही बगैर आधार के बर्खास्त किया गया है। याचिका में कहा गया है कि 2014 तक तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों को चार वर्ष से कम की सेवा में नियमित कर दिया गया। लेकिन इन कर्मचारियों को 6 वर्ष के बाद भी स्थायी नहीं किया। अब उन्हें सेवा से हटा दिया गया। पूर्व में भी उनकी नियुक्ति को 2018 में जनहित याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी। जिसमें कोर्ट ने उनके हित में आदेश देकर माना था कि उनकी नियुक्ति वैध है। उसके बाद एक कमेटी के माध्यम से उनके सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई, जो वैध पाई गई। जबकि नियमानुसार छह माह की सेवा देने के बाद उन्हें नियमित किया जाना था। कोर्ट में विधानसभा सचिववालय का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता विजय भट्ट ने कहा कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति बैकडोर से हुई है। इन्हें व्यवस्था के आधार पर रखा गया था, और उसी आधार पर इन्हें सेवा से हटा दिया गया। विधानसभा सचिवालय से निकाले गए 102 कर्मचारियों ने बर्खास्तगी के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें बगैर उनकी पक्ष जाने हटा दिया गया। इतनी संख्या में कार्मिकों को हटाया जाना लोकहित में नहीं है। जबकि पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति भी दी गई है। कोर्ट ने कुल 102 कर्मचारियों की याचिकाओं पर सुनवाई की। जिसके बाद रोक का आदेश जारी किया गया।

Leave A Comment