Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

काशीपुर। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शव उठने देने की बात कही। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं बाद में पुलिस जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस को गन्ना मिल रोड स्थित गन्ना सोसाइटी के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर टांडा उज्जैन चैकी प्रभारी मनोज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की दाहिनी कनपटी में गोली लगी हुई थी। साथ ही मौके पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। युवक की शिनाख्त मोहल्ला टांडा उज्जैन काशीपुर निवासी गिरीश ठाकुर पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई। पंचनामे के दौरान मृतक की जेब से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।
उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव नहीं उठाने देने की चेतावनी दी। गुस्साई भीड़ ने टांडा चैराहे पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर एएसपी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने टांडा चैराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल पर काम शुरू किया। जांच में सामने आया कि गिरीश करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच घर से निकला। 7.39 बजे गिरीश कैमरे में टांडा चैराहे से घर की ओर जाता दिखा। घर न जाकर वह पास में स्थित एक मंदिर में चला गया, जहां वह 8.30 बजे तक रहा। उसके बाद वह शुगर मिल रोड की ओर जाता दिखाई दिया। पूरी जांच के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि रविवार की शाम गिरीश टांडा चैराहे के पास एक क्लीनिक के बाहर ऑटो में बैठा था। पवन नाम के युवक ने गिरीश तमंचा लाकर दिया। गिरीश ने चेक किया ठीक नहीं लगा तो वापस दे दिया। कुछ देर बाद बाइक सवार आए और पहला वाला तमंचा लेकर नया तमंचा दे दिया। पवन ने यह तमंचा लाकर गिरीश को दे दिया। यह बात पवन ने गिरीश के पिता से कही। परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने पर एक बार फिर टांडा चैराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संदेह के आधार पर छह नामजद समेत 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। इससे वह डिप्रेशन में था। उसने अपने एक परिचित से तमंचा लिया और घर से कुछ दूर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Leave A Comment