Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



सिडकुल कर्मी ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, माँ पर भी किया प्रहार

 

रूद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिडकुल कर्मी ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। उसके सिर पर गुस्सा ऐसा सवार था कि उसने मां की भी जान लेने की कोशिश की। शोर होने पर पड़ोसियों किसी तरह मां को बचाया। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी निवासी राकेश की शादी दो जून को नारायण कॉलोनी निवासी मीरा (23) से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। इस कारण मीरा का अधिकतर समय मायके में ही बीता। दीपावली के दिन ही राकेश अपनी मां सुदामा देवी और पिता राजेंद्र प्रसाद के साथ ससुराल गया और समझौता होने के बाद मीरा को घर लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह राकेश ने पहले मीरा की उसकी साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसकी मां सुदामा देवी छत पर किरायेदारों के साथ थी। इसके बाद आवेश में आए राकेश अपनी मां सुदामा देवी को बुलाकर लाया और उनका भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुदामा देवी को बचाने का प्रयास किया। इस पर राकेश ने उन पर भी हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह राकेश को काबू कर उसे बांध दिया। घायल सुदामा देवी और मीरा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मीरा के भाई लखनपुर जिला बरेली व हाल में नारायण कॉलोनी निवासी भगवानदास की ओर से ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भगवानदास ने तहरीर में कहा कि मीरा की शादी के बाद से ही उसका पति राकेश, सास, ससुर, जेठ व जेठानी सोने की चेन, बाइक और 50 हजार नकद की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कई बार राकेश मीरा के साथ मारपीट कर चुका था। इन्हीं सब कारणों के चलते शादी के बाद से ही मायके में रहने लगी थी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राकेश पुलिस हिरासत में है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मीरा के परिजनों के अनुसार शादी के पहले से राकेश अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद राकेश की मां व पिता थोड़ी दूरी पर किराये के घर में रहने लगे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि राकेश शादी करने के लिए तैयार नहीं था। शादी के बाद भी राकेश पत्नी के साथ न रहकर अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। चर्चा है कि वह अपनी कमाई का सारा पैसा भाई के घर में ही देता था।

Leave A Comment